scriptरेप के आरोपी भाजपा विधायक को पुलिस ने दी क्लीन चिट, कहा उनपर साबित नहीं हो रहे आरोप | UP BJP MLA Ravindra Tripathi Gets Clean Chit in Gangrape Case | Patrika News
भदोही

रेप के आरोपी भाजपा विधायक को पुलिस ने दी क्लीन चिट, कहा उनपर साबित नहीं हो रहे आरोप

पुलिस ने विधायक के भतीजे को गिरफ्तार कर मीडिया के सामने पेश किया।

भदोहीFeb 22, 2020 / 05:45 pm

रफतउद्दीन फरीद

Ravindra Nath Tripathi

रविन्द्रनाथ त्रिपाठी

भदोही. रेप का आरोप झेल रहे भाजपा विधायक रविन्द्र त्रिपाठी को बड़ी राहत मिली है। इस मामले में विधायक को लगभग क्लीन चिट मिल गयी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में विधायक पर दोष साबित नहीं हो रहा है। हालांकि इस मामले में विधायक के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने विधायक के साथ उनके परिवार के छह लोगों पर आरोप लगाए थे।

 

बीते 11 फरवरी को वाराणसी की एक महिला ने भदोही से भाजपा विधायक रविन्द्र त्रिपाठी और उनके तीन बेटों व तीन भतीजों पर होटल में रखकर रेप का आरोप लगाया था। महिला के मुताबिक उसके पति की मौत 2007 में होने के बाद 2014 में उसकी मुलाकात विधायक के भतीजे संदीप तिवारी से हुई। महिला के मुताबिक संदीप ने उसे शादी का प्रस्ताव देकर जबरन उससे शारिरिक संबंध बनाए। 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुंबई से लाकर उसे भदोही के एक होटल में रखा। दावा किया की वहां विधायक और उनके भतीजों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया।

 

बीते 10 फरवरी को महिला ने विधायक और उनके भतीजों के खिलाफ तहरीर दी। एक सप्ताह बाद पुलिस ने विधायक समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार को पुलिस ने भतीजे संदीप को उन्हीं के होटल से गिरफ्तार कर मीडिया के सामने पेश किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि केवल भतीजे संदीप पर रेप का आरोप साबित हो रहा है। विधायक, उनके बेटों और अन्य भतीजों पर आरोप साबित नहीं हा रहे हैं।

 

उन्होंने बताया कि महिला ने जिस तरीख को होटल में रेप का दावा किया है, जांच के दौरान उसमें अंतर पाया गया है। साथ ही महिला और विधायक की बातचीत का जो ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है उसमें भी कोई ऐसी बात सामने नहीं आयी है, जिससे रेप के आरोपों की पुष्टि हो सके। पीड़ित महिला भी मेडिकल कराने को तैयार नहीं है। एसपी ने बताय ाकि मामले की विवेचना लगातार चल रही है। उधर दूसरी ओर पीड़ित महिला का शुक्रवार केा न्यायालय में बयान दर्ज कर उसे पुलिस सुरक्षा भी दी गयी।

By Mahesh Jaiswal

Home / Bhadohi / रेप के आरोपी भाजपा विधायक को पुलिस ने दी क्लीन चिट, कहा उनपर साबित नहीं हो रहे आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो