scriptमहिला के साथ दुष्कर्म की वारदात की रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, 15 घायल | 15 Injured in Two Group Stone pelting over woman rape 3 month ago | Patrika News
भरतपुर

महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात की रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, 15 घायल

गांव नगला चांदमारी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में सोमवार की रात्रि करीब 11 बजे पत्थरबाजी हो गई। कटरा में एक पक्ष के 8 लोग एवं दूसरे पक्ष के 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें चिकसाना थाना पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

भरतपुरMay 26, 2020 / 09:21 am

dinesh

police.jpg
भरतपुर। शहर के निकटवर्ती गांव नगला चांदमारी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में सोमवार की रात्रि करीब 11 बजे पत्थरबाजी हो गई। कटरा में एक पक्ष के 8 लोग एवं दूसरे पक्ष के 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें चिकसाना थाना पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकसाना थाना के एएसआई केहरीसिंह ने बताया कि करीब 3 माह पूर्व एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी, उस मामले में आरोपी को अदालत ने जेल भेज दिया। इमहिला के साथ दुष्कर्म की वारदात की रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, 15 घायलसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी।
सोमवार की रात्रि को करीब 11 बजे दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से जबरदस्त पत्थरबाजी हुई घटना में एक पक्ष के आठ और दूसरे पक्ष के साथ लोग गंभीर रूप से घायल हुए जबकि करीब आधा दर्जन लोगों के बीच उठाएं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया वहीं थाना अधिकारी श्रवण पाठक ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। रात्रि को गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
घटना में एक पक्ष के अमर सिंह, ताराचंद, पोखम सिंह, मोहनलाल, चंद्रा देवी, हेमा, बृजेश, एवं बाला देवी घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के पप्पू, तेजेंद्र, शिशुपाल, देवेंद्र, गीता एवं शिमला को गंभीर चोटें आई हैं। इन सभी को पुलिस ने आरबीएम जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। थाना अधिकारी श्रवण पाठक ने बताया कि दोनों पक्षों को एसडीएम से जरिए इस्तगासा पाबंद करा रखा है। विवाहिता के साथ हुई बलात्कार की घटना के बाद से ही दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। दोनों पक्षों के मकान भी आसपास ही है।

Home / Bharatpur / महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात की रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, 15 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो