scriptपुलिस पर फायरिंग का प्रयास, अरशद गैंग का सदस्य अकबर गिरफ्तार | Armed gang member Akbar arrested for attempting to shoot at police | Patrika News
भरतपुर

पुलिस पर फायरिंग का प्रयास, अरशद गैंग का सदस्य अकबर गिरफ्तार

खोह पुलिस ने पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश अरशद गैंग के सदस्य अकबर पुत्र दरोगा मेव निवासी गदड़वास को गिरफ्तार किया है।

भरतपुरDec 15, 2019 / 01:11 pm

Meghshyam Parashar

पुलिस पर फायरिंग का प्रयास, अरशद गैंग का सदस्य अकबर गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग का प्रयास, अरशद गैंग का सदस्य अकबर गिरफ्तार

डीग. खोह पुलिस ने पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश अरशद गैंग के सदस्य अकबर पुत्र दरोगा मेव निवासी गदड़वास को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस की जीप को देखकर फायरिंग की कोशिश भी की। एसपी हैदर अली जैदी ने बताय कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीग बुगलाल मीणा एवं वृताधिकारी वृत्त डीग अनिल मीणा के मार्गदर्शन में कांस्टेबल नीरज ने सूचना दी कि अरसद गैंग का सक्रिय सदस्य अकबर पुत्र दरोगा मेव निवासी गदड़वास थाना खोह जिस पर पुलिस अधीक्षक की ओर से पांच हजार रुपए का इनाम घोषित है, जो जिला भरतपुर से टॉप 10 सक्रिय बदमाशों में से एक है। वह गांव गदडवास व भयाड़ी के जंगल में अपने गैंग के अन्य सदस्यों का इंतजार कर रहा है। उक्त सूचना पर एसएचओ प्रेमसिंह भास्कर मय जाप्ता के दो टीम बनाकर पैदल-पैदल संबंधित स्थान पर बैठ गए व गांव गदडवास की तरफ से दूसरी टीम के आने का छुपकर इंतजार करने लगे। जैसे ही सरकारी जीप बंध पर पहुंची तो जीप की लाल-नीली बत्ती को देखकर बदमाश अकबर गांव भयाड़ी की तरफ भागने लगा तो उसी समय पहले से ही घात लगाकर बैठी टीम ने उसे पकड़ लिया। जैसे ही बदमाश अकबर ने कट्टे से फायर करने की कोशिश की तो कांस्टेबल नीरज ने बदमाश के हाथ में लगे कट्टे को छिना लिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक अवैध कट्टा 315 बोर व 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके खिलाफ जिला भरतपुर के थाना खोह में दो, थाना डीग में आठ, कामां थाना में एक एवं हरियाणा में तीन मामले दर्ज हैं।
सैकड़ों वारदातों को अंजाम दे चुका है गिरोह
गैंग का सरगना अरशद तिजारा विधानसभा क्षेत्र में पालपुर गांव के समीप मंगल की ढाणी के नाम से 15-20 घरों की एक छोटी से बस्ती में रहता था। फिलहाल वह जेल में बंद है। अरशद गैग का मुख्य सरगना अरशद अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ इस ढाणी में रहता था। गैंग का मुख्य सरगना अरशद छोटी सी उम्र से ही अपराध जगत की दुनिया से जुड़ गया। शुरुआती दौर में वह छोटी-मोटी चोरियों के साथ पशुओं की चोरी में शामिल था। बाद में इसने अपना एक गिरोह बना लिया। इसमें डेढ़ दर्जन लोग शामिल हैं और हाइवे पर लूट व डकैती करते हैं। अरशद सहित 19 लोगों का यह गिरोह टपूकडा, गैलपुर, शेखपुर, डीग, नगर, कामां, पहाड़ी, तिजारा समेत अलवर-भरतपुर जिले के दर्जनों गांवों में सक्रिय रहता है। पिछले कुछ माह पूर्व उसके जेल से भी गैंग को चलाने की बात सामने आई थी।

Home / Bharatpur / पुलिस पर फायरिंग का प्रयास, अरशद गैंग का सदस्य अकबर गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो