गौरतलब है कि भरतपुर में पश्चिमी विक्षोभ से हुई ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरने के साथ आर्थिक रूप से तोड़ दिया है। सरसों, गेहूं, चना व अन्य फसलों के उजडऩे की वजह से किसानों के आंसू बह रहे हैं। इसका असर उन किसानों पर अधिक है जिनके घरों में शादी समारोह व अन्य कार्यक्रम हैं। हंसी-खुशी तैयारियों में जुटे गरीब किसानों को उम्मीद नहीं थी कि इस माह उनके घरों की खुशियों पर कुदरत का ब्रजपात होगा जो दुखी करने के साथ आर्थिक रूप से भी बर्बाद कर देगा। हालांकि सरकार की ओर से लगातार प्रदेशभर में पीड़ित किसानों की मदद का आश्वासन दिया जा रहा है।