नाना थानाधिकारी भंवरलाल माली के अनुसार उदयपुर के सायरा निवासी भरत कुमार पुत्र उदाराम गरासिया, उसकी पत्नी करमी देवी, दस वर्षीय बालक प्रवीण, आकाश व पांच वर्षीय पुत्री पूजा एक बाइक पर सवार होकर चामुण्डेरी से अपने गांव जा रहे थे। शाम करीब चार बजे सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों बच्चें व दम्पती घायल हो गए। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।