20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Pali / पाली में मतगणना ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों की बस पलटी, 12 घायल; दो ब्यावर रेफर

पाली में मतगणना ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों की बस पलटी, 12 घायल; दो ब्यावर रेफर

पाली में पंचायत चुनाव की मतगणना ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों की बस शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई। बीराटिया कला टोल के पास सड़क पर अचानक सांड और गाय आ जाने से बस चालक संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित बस सड़क पर पलट गई। हादसे में 12 कर्मचारी घायल हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 20 Nov 2026, 12:09 PM IST

pali bus accident

पाली में मतगणना ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों की बस पलटी (फोटो पत्रिका)

Pali Bus Accident : पाली। पंचायत चुनाव की मतगणना ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों की बस शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई। बीराटिया कला टोल के पास सड़क पर अचानक सांड और गाय आ जाने से बस चालक संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित बस सड़क पर पलट गई। हादसे में 12 कर्मचारी घायल हो गए। इनमें दो कर्मचारियों के सिर में चोट लगने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ब्यावर रेफर किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसडीएम कार्यालय जैतारण से कर्मचारियों को लेकर बस एसडीओ कॉलेज ब्यावर जा रही थी। बस में करीब 35 कर्मचारी सवार थे। इसी दौरान बीराटिया कला टोल के पास बर की तरफ अचानक सड़क पर सांड और गाय आ गए। गोवंश को बचाने के प्रयास में चालक बस से संतुलन खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

बर अस्पताल में कराया घायलों का उपचार

हादसे के बाद बस में सवार कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर घायलों को बर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। हादसे में 12 कर्मचारियों को हल्की चोटें आईं। वहीं विजय और अरविंद नामक दो कर्मचारियों के सिर में चोट लगने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ब्यावर रेफर कर दिया गया।

प्रशासनिक महकमे में चिंता

मतगणना ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों के साथ हुए इस हादसे की सूचना से प्रशासनिक महकमे में भी चिंता का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।