मरीजों के साथ आने वाले परिजन को भी साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। खाने-पीने की चीजें खुली नहीं छोड़नी चाहिए। अक्सर लोग खाद्य सामग्री खुली छोड़कर चले जाते हैं, जिससे चूहे वार्ड में पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कुत्तों के प्रवेश की समस्या को लेकर गार्ड को अलर्ट किया जाएगा, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
डॉ. आरके विश्नोई, कार्यवाहक अधीक्षक, बांगड़ अस्पताल