भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ( ACB ) की विशेष शाखा ने शुक्रवार शाम हमीरगढ़ पटवारी को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार ( Patwari arrested for taking bribe ) किया। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह चारण ने बताया कि हमीरगढ़ के लालसिंह खेड़ा निवासी रामेश्वरलाल सुवालका ने हमीरगढ़ पटवारी सौमित्र दाधीच के खिलाफ शिकायत की।