एसडीएम ने बताया कि आज भी कुछ जरूरतमंद लोग ऐसे हैं, जो खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र होने के बावजूद लाभ नहीं उठा पा रहे हैं, क्योंकि पहले से इतने अधिक नाम जुड़े हुए हैं कि अब और नाम नहीं जोड़े जा सकते। ऐसे लोग जब उनके पास आए और नाम जोडऩे के लिए आवेदन लगाया तो उन्होंने लाभ उठाने वाले लोगों की जानकारी निकाली तो पता चला कि 200 से अधिक सरकारी कर्मचारी ( Government Employees ) भी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इसके साथ 800 से ज्यादा ऐसे लोग भी सामने आए, जिनके 50 बीघा से अधिक जमीन होने के बावजूद योजना का लाभ उठा रहे हैं। एसडीएम ने ऐसे 1140 लोगों के नाम योजना से काटकर उनके नाम रिकवरी निकाली है।