इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं तथा अन्य उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में रोजगार के अधिकाधिक अवसर पैदा करने तथा राजस्थान के सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि राज्य बजट में मजदूर, किसान, व्यापारी, छात्र, युवा, महिला सहित सभी वर्गों को उचित भागीदारी देते हुए उनके विकास के लिए योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रावधान रखे गए हैं। 50 हजार नई नौकरियों की भी घोषणा की गई है।