फतेहगढ़ में आयोजित इस समारोह में राजपूत रेजिमेंट के कर्नल ऑफ द रेजिमेंट लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह शाही, सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर माइकल डिसूजा, सेंटर सूबेदार मेजर संजीव कुमार और सूबेदार एसए वीरम सिंह सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में विभिन्न कमानों और मुख्यालयों से आए अधिकारी, सभी बटालियनों के कमांडिंग ऑफिसर, पूर्व सैनिक और वीर नारियां भी शामिल हुईं।