17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ये मेरा पर्सनल डस्टबिन है…’ भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर भड़का कैंटीन संचालक, कचरे से बोतल निकालकर मुंबई के लड़कों को थमाई

भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर कैंटीन संचालक ने डस्टबिन को निजी बताते हुए उसमें कचरा डालने पर हंगामा कर दिया। संचालक ने खाली कोल्ड ड्रिंक कैन डस्टबिन से निकालकर मुंबई के युवकों को थमा दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 17 Nov 2026, 7:05 PM IST

bhilwara railway canteen owner

लड़कों से बहस करते हुए कैंटीन संचालक (वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर)

भीलवाड़ा: स्वच्छ भारत अभियान और रेलवे स्टेशनों को साफ-सुथरा रखने के दावों के बीच भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन से एक चौंकाने वाला और अजीबोगरीब मामला सामने आया है। स्टेशन पर स्थित एक कैंटीन संचालक ने कचरा पात्र (डस्टबिन) को भी अपनी निजी संपत्ति बताते हुए उसमें कचरा डालने पर हंगामा खड़ा कर दिया। हद तो तब हो गई, जब संचालक ने डस्टबिन में डाली गई कोल्ड ड्रिंक की खाली कैन बाहर निकालकर युवकों के हाथ में थमा दी। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे बाहर से आने वाले यात्रियों के बीच टेक्सटाइल सिटी की मेहमाननवाजी और छवि पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह है पूरा मामला

दरअसल, मुंबई से दो-तीन युवक भीलवाड़ा आए थे। रेलवे स्टेशन परिसर में कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उन्होंने खाली कैन पास ही स्थित एक कैंटीन के बाहर रखे डस्टबिन में डाल दी। यह देखकर कैंटीन संचालक भड़क गया और युवकों का विरोध करने लगा। संचालक ने युवकों से डस्टबिन से कैन वापस निकालने को कहा।

'यह मेरा निजी डस्टबिन है, इसमें सिर्फ हम कचरा डालेंगे'

युवकों ने जब इस बात पर हैरानी जताई और कहा कि अंकल, यह डस्टबिन ही तो है। इसे सामान्य कचरा पात्र समझकर इसमें कैन डाल दी। कचरा डालने से क्या फर्क पड़ गया? इस पर कैंटीन संचालक अड़ गया और तर्क दिया कि यह उसका निजी डस्टबिन है, जिसका कचरा वह खुद फेंकता है। संचालक ने साफ शब्दों में कहा कि बाहर से खरीदी गई चीज का कचरा इसमें नहीं डाल सकते। इसमें सिर्फ हम ही कचरा डालेंगे।

डस्टबिन से निकालकर थमाई कैन

युवकों ने जब डस्टबिन में डाली जा चुकी कैन को बाहर निकालने से इनकार कर दिया, तो कैंटीन संचालक ने खुद डस्टबिन में हाथ डालकर खाली कैन निकाली और युवकों को थमा दी। युवकों ने इस पूरे वाकये को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कैंटीन संचालक के इस रवैये की आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक तरफ प्रशासन लोगों से कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय डस्टबिन में डालने की अपील करता है, वहीं दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थान पर कचरा डालने के लिए भी दुकानदार की शर्तें पूरी करनी पड़ रही हैं। आमजन का मानना है कि सार्वजनिक परिसर में इस तरह का व्यवहार दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों और यात्रियों के मन में शहर की नकारात्मक छवि बनाता है।