scriptजीजा से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी, अवैध संबंधों के लिए कर रहा था परेशान | Fed up with brother-in-law, the married woman committed suicide | Patrika News
भरतपुर

जीजा से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी, अवैध संबंधों के लिए कर रहा था परेशान

शहर के अटलबंध थाना क्षेत्र की इन्दिरा नगर कॉलोनी में रविवार को एक विवाहिता ने जबरन अवैध संबध बनाने के लिए जीजा द्वारा परेशान करने पर कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

भरतपुरAug 09, 2020 / 09:00 pm

rohit sharma

जीजा से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी, अवैध संबंधों के लिए कर रहा था परेशान

जीजा से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी, अवैध संबंधों के लिए कर रहा था परेशान

भरतपुर. शहर के अटलबंध थाना क्षेत्र की इन्दिरा नगर कॉलोनी में रविवार को एक विवाहिता ने जबरन अवैध संबध बनाने के लिए जीजा द्वारा परेशान करने पर कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें मृतका ने जीजा पर पति को जान से मारने की धमकी देने और अवैध संबंध बनाने के लिए परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
एसआई जमील खान ने बताया कि सूचना मिली कि इन्दिरा नगर कॉलोनी में एक महिला ने खुदकुशी कर ली है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची, उससे पहले परिजनों ने मृतका प्रियंका (24) पत्नी विष्णु के शव को नीचे उतार लिया था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे मोर्चरी में रखवाया। मृतका के ससुर राधे ने बताया कि सुबह दस बजे वह ऊपर गए तो वह बहू प्रियंका का शव पंखे के फंदे से लटका मिला था। घटना के संबंध में देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

सुसाइड नोट में लिखा- अब और सहन नहीं होता

पुलिस को मृतका प्रियंका के मिले सुसाइड नोट में उसने जीजा पप्पू शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, सुसाइड में आत्महत्या करने की तारीख 31 जुलाई लिख रखी है। माना जा रहा है कि विवाहिता ने पहले विचार किया लेकिन बाद में उसने टाल दिया। इसमें कहा कि वह अपने जीजा पप्पू की वजह से आत्महत्या करने जा रही है। इसने सारे रिश्ते शर्मसार कर दिए और उसके पति को मारने की धमकी देता है। जीजा उससे जबरन अवैध संबंध बनाने के लिए प्रयास करता है जिससे उसका वैवाहिक जीवन खबरा हो रहा है। वह मानसिक रूप से टूट चुकी है। सुसाइड नोट में कहा कि उसके आत्महत्या करने में ससुराल वालों का कोई दोष नहीं है। इन्होंने उसे बेटी से ज्यादा प्यार दिया है और घर में इज्जत दी है जो मां-बाप अपनी बेटी को देते हैं। मेरी बहन और जीजा इन्हें भी परेशान करते हैं। अब ज्यादा सहन नहीं कर सकती, मेरा हाथ जोड़ का प्रशासन ेसे निवेदन है कि इनको मेरे मरने के बाद कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ससुराल वालों को परेशान नहीं किया जाए। अंत में अंग्रेजी नाम लिखा है प्रियंका सौभरी।

परिजनों को बताने के बाद कर रहा था परेशान

मृतका के ससुर राधे ने बताया कि पप्पू उसकी बहू को लगातार परेशान कर रहा था। बहू ने उससे कई बार मना भी किया कि वह उसे परेशान नहीं करे। इसको लेकर एक बार झगड़ा भी हो गया था। इस बारे में उसके परिजनों को भी बता दिया लेकिन वह मान नहीं रहा था। जिससे वह बहुत परेशान थी, इससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।

Home / Bharatpur / जीजा से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी, अवैध संबंधों के लिए कर रहा था परेशान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो