
लगातार अजमेर जेल में शिफ्टिंग की मांग पर अड़ रहे हैं आनंदपाल गैंग के सदस्य, तीनों का अपराध की दुनिया में है हार्डकोर
भरतपुर. केन्द्रीय कारागार सेवर में खाना-पीना त्यागने के बाद आनंदपाल गिरोह ( Anandpal Singh Gang ) के 3 सदस्यों की तबियत बिगड़ गई। तबियत बिगड़ने पर तीनों को अस्पताल लाया गया। जहां इनका उपचार हुआ। जांच के बाद इन्हें जेल वार्ड में भर्ती करा दिया। अपराधियों का अस्पताल में उपचार चलते दो दिन हो गए हैं। कुख्यात अपराधी जबरदस्ती सेहत बिगाड़ रहे हैं उनकी मांग है कि उन्हें अजमेर जेल में शिफ्ट किया जाए। ऐसे में उन्होंने शनिवार को दवा लेने से भी मना कर दिया। इस दौरान जेल अधीक्षक के समझाने के बाद उन्होंने दवाई शुरू की है।
जेल अधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार गिरोह के तीन सदस्यों को गत सप्ताह अजमेर जेल से भरतपुर शिफ्ट किया था। आंनदपाल गैंग के तीनो ही सदस्य हार्डकोर अपराधी हैं। अजमेर जेल में वापिस शिफ्ट करने की मांग को लेकर इन्होंने भोजन छोड़ दिया और मांग पर अड़ गए।
जानकारी के अनुसार अजमेर जेल से गत सप्ताह आनंदपाल गिरोह के सदस्य मनोज चौधरी, राकेश व जितेन्द्र को भरतपुर के केन्द्रीय कारागार ( Bharatpur Central Jail ) सेवर में शिफ्ट किया था। यहां पर इन्होंने पिछले चार दिन से खाना छोड़ रखा है। तबीयत बिगडऩे पर जेल प्रशासन ने शुक्रवार को जांच के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था में जिला आरबीएम अस्पताल भेजा। कमजोरी के चलते इन्हें चिकित्सक ने बाद में तीनों को जेल वार्ड में शिफ्ट कर दिया। जहां इन्हें ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है।
इलाज के दौरान शनिवार को इन्होंने दवा लेने से भी इंकार कर दिया जेल आधीक्षक की बहुत समझाइश के बाद दवाई शुरू की है। तीनों ही हार्डकोर बंदी है, जिससे जेल वार्ड के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है।
बताया जा रहा है कि अजमेर जेल में आनंदपाल गिरोह के अन्य बंदी भी थे, यहां इन्हें घुलने-मिलने पर जेल प्रशासन ने गिरोह के सभी साथियों को भरतपुर समेत अन्य जेलों में शिफ्ट किया है।
Updated on:
31 Aug 2019, 8:32 PM IST
Published on:
31 Aug 2019, 8:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.