scriptलोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में BJP को झटका, अब भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल | Lok Sabha Election 2019 : BJP Party Workers Join Congress | Patrika News
भरतपुर

लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में BJP को झटका, अब भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में BJP को झटका, अब भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल

भरतपुरApr 24, 2019 / 01:48 pm

rohit sharma

भरतपुर।

राजस्थान में Lok Sabha Election 2019 चुनावी माहौल जोरो पर है। पांच दिन बाद प्रदेश में पहले चरण के लिए वोट पड़ेंगे। लेकिन अभी तक भी प्रदेश में दल बदलने का दौर जारी है। हाल ही में कांग्रेस सरकार में देवस्थान विभाग के मंत्री विश्वेंद्र सिंह ( Vishvendra Singh ) ने नेतृत्व में भाजपा के कई कार्यकर्ता ( BJP Party Workers ) कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाने के लिए कांग्रेस ( Congress ) ने एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया।

ये हुए कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस के इस कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजन में भाजपा के एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मूलचंद पोइया सहित उपाध्यक्ष गोपाल इन्दौलिया, निरंजन सिंह, मण्डल अध्यक्ष लोकमन सहित करीब 50 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान राज्यमंत्री भजनलाल जाटव ने नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत किया।
PM मोदी पर साधा निशाना

वहीं, लोकसभा के चुनावी बिगुल से चुनाव प्रचार के अंतिम सप्ताह तक भी प्रदेश में बयानबाजियों का दौर जारी है। कांग्रेस के कार्यक्रम में देवस्थान विभाग के मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने पीएम मोदी ( PM Narendra Modi ) को निशाने पर लेते हुए बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जुमलेबाजी से जनता परेशान हो चुकी है। अब तक खातों में 15 लाख रुपए तो दूर की बात है एक रुपया तक नहीं आया। केवल जुमलेबाजी में पांच साल गुजार दिए।
वंशवाद को लेकर दिया बयान

मंत्री सिंह ने पीएम मोदी के मुख्यमंत्री गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) पर वंशवाद के बयान पर कहा कि पीएम पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। पीएम को यह बात शोभा नहीं देती है। उनकी खुद की पार्टी भाजपा में जो वंशवाद है, वो भी देखना चाहिए। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम Vasundhara Raje के गृह क्षेत्र को लेकर कहा कि झालावाड़ देख लो वहां क्या है।

Home / Bharatpur / लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में BJP को झटका, अब भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो