scriptBharatpur News : कई आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लटका था ताला, कई पर कर्मचारी नदारद | Many Anganwadi centers were locked | Patrika News
भरतपुर

Bharatpur News : कई आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लटका था ताला, कई पर कर्मचारी नदारद

भरतपुर. न तो आंगनबाड़ी केन्द्र पर कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनी मिलीं और न ही 3 से 6 वर्ष तक के बच्चे मिले। इतना ही नहीं कई आंगनबाड़ी केन्द्रों पर तो ताला लटका मिला। यह हकीकत गुरुवार को उस समय उजागर हुई जब महिला एवं बाल विकास विभाग भरतपुर के उप निदेशक द्वारा गठित तीन निरीक्षण दलों ने जिले के 14 आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।

भरतपुरMay 17, 2019 / 09:10 pm

shyamveer Singh

Many Anganwadi centers were locked

Bharatpur News : कई आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लटका था ताला, कई पर कर्मचारी नदारद

भरतपुर. न तो आंगनबाड़ी केन्द्र पर कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनी मिलीं और न ही 3 से 6 वर्ष तक के बच्चे मिले। इतना ही नहीं कई आंगनबाड़ी केन्द्रों पर तो ताला लटका मिला। यह हकीकत गुरुवार को उस समय उजागर हुई जब महिला एवं बाल विकास विभाग भरतपुर के उप निदेशक द्वारा गठित तीन निरीक्षण दलों ने जिले के 14 आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने उवार, सोगर, वरसो, घसौला व बहनेरा के आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। उपनिदेशक ने निरीक्षण के दौरान बंद पाए गए आंगनबाड़ी केन्द्रों के कर्मचारियों का मानदेय रोककर नोटिस जारी किया है।

सिर्फ सहायिका मिली
विभाग का निरीक्षण दल गुरुवार को जब आंगनबाड़ी केन्द्र उवार-1 पर पहुंचा तो यहां सिर्फ सहायिका विमलेश उपस्थित मिली। केन्द्र की कार्यकर्ता और आशा सहयोगिनी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित थीं। साथ ही केन्द्र पर 3 से 6 साल तक के बच्चे भी उपस्थित नहीं थे। वहीं उवार-3 आंगनबाड़ी केन्द्र पर पुष्पलता कार्यकर्ता उपस्थित मिली, बाकी सहायिका व आशा सहयोगिनी और बच्चे अनुपस्थित मिले। सोगर-2, बहनेरा-1 व 2 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चे अनुपस्थित मिले।

ये केन्द्र मिले बंद
निरीक्षण दल जब उवार-2 आंगनबाड़ी केन्द्र पर पहुंचा तो यहां ताला लटका मिला। साथ ही वरसो-1 व 2 केन्द्र भी बंद पाए गए। तीनों दलों में कनिष्ठ सहायक अजीत सिंह, सुल्तान सिंह, जिला समन्वयक जितेन्द्र कश्यप, जिला सर्पोट मैनेजर दीपक दुवे, जिला कार्यक्रम समन्वयक अश्वनी माथुर व कार्यक्रम सहायक जितेन्द्र बहादुर शामिल थे।

Home / Bharatpur / Bharatpur News : कई आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लटका था ताला, कई पर कर्मचारी नदारद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो