scriptअब आ गई मतदान की घड़ी… 1792 मतदान केंद्रों पर तैयारी | अब आ गई मतदान की घड़ी… 1792 मतदान केंद्रों पर तैयारी | Patrika News
भरतपुर

अब आ गई मतदान की घड़ी… 1792 मतदान केंद्रों पर तैयारी

-भरतपुर लोकसभा: दोनों प्रमुख दलों ने झोंकी ताकत19 अप्रेल को भरतपुर लोकसभा सीट के लिए आठ विधानसभा में मतदान होना है। सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुंच चुकी हैं। सुबह मतदान के लिए तैयारियां कर रही हैं। मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा जो […]

भरतपुरApr 18, 2024 / 07:52 pm

Meghshyam Parashar

-भरतपुर लोकसभा: दोनों प्रमुख दलों ने झोंकी ताकत
19 अप्रेल को भरतपुर लोकसभा सीट के लिए आठ विधानसभा में मतदान होना है। सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुंच चुकी हैं। सुबह मतदान के लिए तैयारियां कर रही हैं। मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा जो शाम 6 बजे तक होगा।
भरतपुर से 1792 पोलिंग पार्टियां रवाना होकर अपने-अपने बूथों पर पहुंचीं। सभी पोलिंग पार्टियों के रुकने की व्यवस्था पोलिंग बूथ पर ही की गई है। इसके अलावा सुरक्षाबल भी पोलिंग बूथ पर ही रुकेंगे। भरतपुर जिले की सात विधानसभा पर पोलिंग पार्टियां पहुंचने के बाद सुबह मतदान की तैयारियां कर रहीं हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आसपास के ठेलों को हटाया गया है। ताकि मतदान कराने के लिए किसी तरह की कोई रुकावट सामने न आए। पोलिंग बूथों पर छाया पानी और व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। मतदाताओं की कोई परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। शाम को 6 बजे मतदान खत्म होने के बाद पुलिस पार्टी के कर्मचारी अपने सीलबंद ईवीएम कर भरतपुर के लिए रवाना होंगे।
मतदाता एक नजर में
  • 18 लाख 85 हजार 870 कुल मतदाता
  • 10 लाख 4 हजार 163 पुरुष मतदाता
  • 8 लाख 81 हजार 686 महिला मतदाता
  • 21 ट्रांसजेंडर हैं मतदाता
  • 2 लाख 29 हजार 46 मतदाता हैं कठूमर (अलवर) में

Home / Bharatpur / अब आ गई मतदान की घड़ी… 1792 मतदान केंद्रों पर तैयारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो