scriptजमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा, कई हुए लहूलुहान, पुलिस ने आठ को किया गिरफ्तार | On ground dispute fight between two parties | Patrika News
भरतपुर

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा, कई हुए लहूलुहान, पुलिस ने आठ को किया गिरफ्तार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

भरतपुरSep 20, 2018 / 02:40 am

rohit sharma

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा, कई हुए लहूलुहान, पुलिस ने आठ को किया गिरफ्तार

भरतपुर/नदबई.

क्षेत्र के गांव जंहागीरपुर में बुधवार को जमीनी विवाद को लेकर गोबरा निवासी दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। घायलों में कई लहूलुहान हो गए। उधर, पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। घायलों को नदबई के व भरतपुर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इनका इलाज चल रहा है। घटना में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाए हैं।
इनका कहना है ..
गोबरा निवासी अमृत सिंह पुत्र देवी सिंह जाट ने बताया कि उसका भाई भोजपाल नदबई गाड़ी को खड़ी कर गांव आ रहा था और राजेन्द्र निजी कार्य से नदबई जा रहा था। इस बीच गांव के ही चन्द्रभान, दीपक, उमेछ, लक्ष्मन, गिरधर, मनोज आदि कई लोगों ने एक राय मशवरा कर गांव जहांगीरपुर में उन दोनों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए। हमले के बाद घायलों को नदबई अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दूसरे पक्ष ने लगाया ये आरोप
वहीं दूसरे पक्ष के लक्ष्मन सिंह, गिरधारी, दीपक, सुजान व सीला देवी घायल हो गए। घायलों को 108 की सहायता से भरतपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उमेद ने बताया कि लक्ष्मन सिंह व सुजान सिंह किसी कार्य से नदबई आ रहे थे और गांव के ही भोजपाल, अमृत, महेश आदि कई ने एक राय मशवरा कर जहांगीरपुर में घेर लिया। उनके साथ मारपीट की, जिससे वो दोनों घायल हो गए। घायल लक्ष्मन सिंह ने फोन कर घटना की सूचना दी। जिस पर गिरधर, दीपक व शीला उन्हें बचाने पहुंचे तो इनके साथ भी आरोपीयों ने मारपीट कर दी, जिसमें वो घायल हो गए।
इन्हें किया पुलिस ने गिरफ्तार
थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया है कि गोबरा निवासी दो पक्षों में हुए झगड़े में दोंनो पक्षों से उमेद, देवेन्द्र, हनुमानशाह, महेश, राजेन्द्र, अमृत, भोजपाल, कुल आठ को शान्ति भंग में गिरफ्तार किया है।

Home / Bharatpur / जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा, कई हुए लहूलुहान, पुलिस ने आठ को किया गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो