scriptवो आवाज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की नहीं… | That voice is not of Union Minister Gajendra Singh Shekhawat... | Patrika News
भरतपुर

वो आवाज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की नहीं…

-कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह के पुत्र अनिरुद्ध सिंह का पिता के बयान के खिलाफ री-ट्वीट

भरतपुरAug 06, 2022 / 09:04 pm

Meghshyam Parashar

वो आवाज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की नहीं...

वो आवाज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की नहीं…

भरतपुर. पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह की ओर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को वॉइस सैंपल देने के बयान पर अब उनके ही पुत्र अनिरुद्ध सिंह ने मोर्चा खोल दिया है। मंत्री विश्वेंद्र सिंह के पुत्र अनिरुद्ध सिंह ने ट्वीट कर अपने ही पिता बयान के खिलाफ कहा है कि वो आवाज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की नहीं है। अनिरुद्ध सिंह के ट्वीट के बाद एक बार फिर से भरतपुर राजघराने की आपसी खींचतान दुबारा सामने आ गई है। अनिरुद्ध सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि आवाज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की नहीं है, बल्कि जयपुर खातीपुरा की रॉयल हेरीटेज हवेली के डायरेक्टर प्रदीप सिंह की है। अनिरुद्ध सिंह के ट्वीट के जवाब में तमाम लोगों ने पक्ष और विपक्ष में ट्वीट किए हैं। मंत्री पुत्र अनिरुद्ध सिंह के इस ट्वीट के साथ ही एक बार फिर से भरतपुर राजघराने की आपसी कलह फिर चर्चा में आ गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी मंत्री विश्वेंद्र सिंह के पुत्र अनिरुद्ध सिंह ने कई बार ट्विटर पर अपने ही पिता के खिलाफ ट्वीट किए थे, इसमें उन्होंने कई पारिवारिक मुद्दों को सार्वजनिक किया था।
…..
यह है पूरा मामला
कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने पांच अगस्त को हुई प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधते हुए कहा था कि मानेसर मामले में विश्वेंद्र सिंह और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ दर्ज मामले में राजस्थान पुलिस कई बार मंत्री शेखावत के वॉयस सैंपल लेने की कोशिश कर चुकी है। इसमें कहते हैं कि मेरे और गजेंद्र सिंह के बीच कोई संवाद हुआ बताया, लेकिन गजेंद्र सिंह शेखावत वॉयस सैंपल देने को तैयार नहीं है। इस पर पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा था कि जब मैं वॉइस सैंपल देने को तैयार हूं, तो केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत वॉयस सैंपल देने से क्यों झिझक रहे हैं।

Home / Bharatpur / वो आवाज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की नहीं…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो