scriptशास्त्री अस्पताल के चीरघर में लगे चार में से 3 फ्रीजर हुए खराब | 3 out of four freezers in Shastri Hospital sawmill were damaged | Patrika News
भिलाई

शास्त्री अस्पताल के चीरघर में लगे चार में से 3 फ्रीजर हुए खराब

कंपनी को दी जानकारी.

भिलाईDec 03, 2020 / 11:52 pm

Abdul Salam

शास्त्री अस्पताल के चीरघर में लगे चार में से 3 फ्रीजर हुए खराब

शास्त्री अस्पताल के चीरघर में लगे चार में से 3 फ्रीजर हुए खराब

भिलाई. लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल, सुपेला के चीरघर में शव को सुरक्षित रखने के लिए 4 फ्रीजर लगा हुआ है। इसके अलावा एक और अलग से भी है। चार फ्रीजर को जब लगाया गया था, तब शुरू से ही एक फ्रीजर काम नहीं कर रहा था। जिसकी शिकायत अस्पताल के जो भी जिम्मेदार रहे हैं, उनसे की जाती रही है, लेकिन उसका मरम्मत नहीं किया जा रहा था। इसके बाद धीरे-धीरे दूसरे फ्रीजर भी खराब होने लगे।

4 में 3 हो गया खराब
शास्त्री अस्पताल की मरच्यूरी में 4 फ्रीजर है। जिसमें एक काम नहीं कर रहा था। अब 2 और 3 नंबर भी खराब हो गए हैं। इस तरह से सिर्फ एक फ्रीजर ही काम कर रहा है। शव को ठंडा नहीं करने से खराब होने का खतरा बढ़ता जा रहा था। ठंड में कुछ समय तक शव को सुरक्षित रखा जा सकता है, लेकिन गर्मी में दिक्कत और बढ़ सकती है।

कंपनी को दी जानकारी
अस्पताल प्रबंधन ने दूसरे प्रदेश की कंपनी को जानकारी दी है कि जिस फ्रीजर को वे लगाकर गए थे, वह खराब हो रहा है। वहीं मशीन को बंद कर दिया गया है। कंपनी की ओर से मैकेनिक पहुंचे हैं, वे फ्रीजर का जायजा ले रहे हैं कि किस तरह की दिक्कत इसमें आ रही है। उनको आशंका है कि एक फ्रीजर खराब था, तब दूसरों को चालू रखने से दूसरे पर भी असर पड़ा है।

Home / Bhilai / शास्त्री अस्पताल के चीरघर में लगे चार में से 3 फ्रीजर हुए खराब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो