कैंप-1 पानी टंकी के पास शिवा भारती नाम का युवक अपनी मां से विवाद कर रहा था। इसी दौरान उसकी मां का हाथ कार से टकरा गया। इस पर आरोपी शिवा भारती ने शिकायतकर्ता पर दुर्घटना करने का आरोप लगाकर उससे विवाद शुरू कर दिया। वहां मौजूद किशन भी बीच में आ गया। इसके बाद आरोपित शिवा भारती और किशन ने मिलकर शिकायतकर्ता से मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपितों ने शिकायतकर्ता की कार के कांच तो तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट,जान से मारने की धमकी और तोडफ़ोड़ की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
दुर्ग जिले के एक गांव में पत्नी का शक पति के लिए आफत बनकर टूटा। दूसरी महिलाओं से बात करते देख शक्की पत्नी भड़क गई। घर पहुंचते ही पति पर हंसिया से जानलेवा वार दिया। घायल पति की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार जोगी गुफा चौकी लिटिया में रहने वाला देवनारायण 24 अक्टूबर को रात 9 बजे दुर्गा माता का दर्शन करने घर से निकला। शक में पत्नी ने उसका पीछा किया। रास्ते में अन्य महिलाओं को देखकर अपने पति पर भड़क गई। वहां से उसे गाली देते हुए घर लेकर आई। इसके बाद घर में जान से मारने की धमकी देते हुए हंसिया से बाएं हाथ में वार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।