scriptहोशियार ! मैत्रीबाग के वन्य प्राणियों से न करें छेड़छाड़, आप पर है सीसीटीवी कैमरे की नजर | Beware Do not tamper with wild creatures of Friendbug, CCTV camera loo | Patrika News
भिलाई

होशियार ! मैत्रीबाग के वन्य प्राणियों से न करें छेड़छाड़, आप पर है सीसीटीवी कैमरे की नजर

मैत्रीबाग में वन्य प्राणियों की सुरक्षा को और पुख्ता किया जा रहा है। वन्य प्राणियों के साथ पर्यटक छेड़छाड़ कर रहे हैं, यह शिकायत मिल रही थी।

भिलाईApr 25, 2019 / 11:52 pm

Abdul Salam

BHILAI

BHILAI

भिलाई. मैत्रीबाग में वन्य प्राणियों की सुरक्षा को और पुख्ता किया जा रहा है। लगातार वन्य प्राणियों के साथ पर्यटक छेड़छाड़ कर रहे हैं, यह शिकायत मिल रही थी। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने इनको देखते हुए तय किया है कि तीसरे नजर से अब २४ घंटे वन्य प्राणियों पर नजर रखी जाएगी। इससे वन्य प्राणियों के बाड़ा की ओर कोई पत्थर भी उछालता है, तो वह कैमरे में कैद हो जाएगा। मैत्रीबाग में हर साल १२ लाख पर्यटक आते हैं, हर पर्यटक पर सुरक्षा कर्मचारी नजर रख सके, यह संभव नहीं है, इस वजह से नई व्यवस्था की जा रही है।
यह है सजा
वन्य प्राणियों के साथ छेड़छाड़ करने वालों खिलाफ प्रबंधन वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध दर्ज करवाया जाएगा। जिसमें सजा व जुर्माना दोनों है। मैत्रीबाग में अक्सर शिकायत मिलती रहती है कि बाघ के केज में पहुंचकर युवक उसे पत्थर व लकड़ी से छेडऩे की कोशिश करते हैं। जिससे बाघ के जख्मी होने का खतरा बना रहता है। प्रबंधन वन्य प्राणियों को सहेजने में जहां रात दिन एक कर रहा है, वहां यह चूक भारी पड़ती है।
बाड़े पर नजर रखेगा कैमरा
वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए प्रबंधन ने सुरक्षा कर्मी लगा रखा है। इनकी संख्या कम है। जिसकी वजह से वे एक समय में कुछ बाड़े को देख सकते हैं। अब बाघ के बाड़ेे के पास एक कैमरा भी लगता है, तो उससे दूर तक नजर रखा जा सकेगा। इस कैमरे से प्रबंधन सुरक्षा कर्मियों पर भी नजर रख सकेंगे।
रसोई के पास भी लगाया जाएगा कैमरा
मैत्रीबाग में बाघ के लिए हर दिन गोट का मटन आता है। इसके साथ-साथ अन्य वन्य प्राणियों के लिए हरा चारा, मछली, प्रूट, दाना भी आता है। जिस पर नजर रखने प्रबंधन यहां भी कैमरा लगवाने जा रहा है। इससे प्रबंधन को बड़ा फायदा होगा। ठेकेदार इस भय में कि कैमरे की नजर है, गलत वजन नहीं करेगा।
गेट की भी होगी निगरानी
सीसीटीवी कैमरा मैत्रीबाग के मुख्य गेट, चिडिय़ाघर के गेट पर भी लगाया जाएगा। अक्सर यह शिकायत मिलती है कि गेट पर टिकट को लेकर गड़बड़ी होती है। यह शिकायत एक दशक से सुनने को मिलती रही हंै। कैमरा लग जाने से यह समस्या भी दूर हो जाएगी। वहीं चिडिय़ाघर के गेट पर कैमरा लगने से यहां आने व जाने वालों पर नजर रखा जा सकेगा। इसके साथ-साथ असमाजिक तत्व व पॉकेटमार भी इस कैमरे की जद में रहेंगे।
चलता रहा मंथन
मैत्रीबाग में कम से कम १० सीसीटीवी कैमरा लगाने की जरूरत है। नगर सेवाएं विभाग की एक टीम ने दो दिन पहले इसको लेकर मौके का जायजा लिया। वे हर स्थान को करीब से देखी जहां कैमरा लगाया जाना है। इसके बाद रिपोर्ट तैयार करने में जुट गई। वहीं बुधवार को नगर सेवाएं विभाग में इस विषय पर अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें कितने कैमरे लगाने हैं, जिसको लेकर मंथन किया जाता रहा।

Home / Bhilai / होशियार ! मैत्रीबाग के वन्य प्राणियों से न करें छेड़छाड़, आप पर है सीसीटीवी कैमरे की नजर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो