scriptजोधपुर में झमाझम, इस सीजन की पहली मावठ | rain in suncity, weather changes | Patrika News
भिलाई

जोधपुर में झमाझम, इस सीजन की पहली मावठ

सर्दी के मौसम की पहली बरसात यानी ‘मावठÓ फरवरी के अंतिम दिनों में
शहरवासियों को नसीब हो सकी। जोधपुर में बुधवार शाम को छींटे गिरने के बाद
गुरुवार सुबह सुबह घंटे भर तक मावठ हुई।

भिलाईFeb 18, 2016 / 04:08 pm

Harshwardhan bhati

सर्दी के मौसम की पहली बरसात यानी ‘मावठÓ फरवरी के अंतिम दिनों में शहरवासियों को नसीब हो सकी। जोधपुर में बुधवार शाम को छींटे गिरने के बाद गुरुवार सुबह सुबह घंटे भर तक मावठ हुई। झमाझम होने से सड़कें गीली हो गई। कई जगह पानी भर गया।

स्कू ली बच्चे और सुबह सुबह काम पर निकलने वाले लोग भीगते भीगते अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचे। शहर के एयरफोर्स और रातानाडा इलाके में दस मिनट तक बरसात की धार एेसी थी मानो मानसूनी बादल बरस रहे हैं। इधर से गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालक पूरी तरीके से भीग गए। सड़कों पर पानी जमा हो गया।

रविवार को होगा मौसम साफ

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को भी बादलों का घना डेरा रहेगा और बरसात के आसार बने हुए हैं। शनिवार शाम से बादल छंटने शुरू होंगे। रविवार को मौसम पूरी तरह साफ होगा। जोधपुर के ग्रामीण हिस्सों में भी बरसात से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बाड़मेर और जैसलमेर में भी बरसात के समाचार है।

बरसात के साथ हवा भी

मावठ के साथ उत्तरी पूर्वी दिशा से चल रही ठण्डी हवा ने भी सर्दी बढ़ा दी है। सुबह सुबह 7 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से चल रहे हवा के झौंकों ने सिहरन पैदा कर दी। बारिश में भीगने वालों की तो कम्पकपी छूट पड़ी।

यह है भूमध्यसागरीय हवा

थार में यह बरसात पश्चिमी विक्षोभ यानी भूमध्यसागर से आने वाली नमी युक्त हवा से हुई है। वैसे पश्चिमी विक्षोभ अक्टूबर महीने से ही हर सप्ताह आ रहे थे लेकिन मौसम परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने से यह हिमालय क्षेत्र और देश के उत्तरी हिस्से तक ही नमी छोड़कर खत्म हो जाते हैं।

इस बार पश्चिमी विक्षोभ से उत्तरी पाकिस्तान और थार के ऊपर चक्रवाती परिसंचारी तंत्र बन गया जो पश्चिमी विक्षोभ को खींचकर उत्तर भारत से नीचे ले लिया। यही कारण है कि इस बार दो तीन दिन तक बादलों की घनी आवाजाही के साथ मावठ देखने को मिली है। जोधपुर के कुछ इलाकों में तो ओले भी गिरे हैं।

Home / Bhilai / जोधपुर में झमाझम, इस सीजन की पहली मावठ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो