पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंबागढ़ चौकी ब्लॅाक के ग्राम पद्दाटोला निवासी 36 वर्षीय शैलेन्द्री बाई का पति ब्रम्हाराम उसके चरित्र पर शंका करता था।@Patrika. इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद हो रहा था। गुरुवार को पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हो गया। इस दौरान आक्रोशित पति ब्रम्हाराम ने पत्नी शैलेन्द्री के सिर पर पहले सिलबट्टे से वार कर दिया। इसके बाद धारदार पैसूल से गला रेत कर मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद महिला शैलेन्द्री चीखती हुई घर से बाहर निकली। इस दौरान खून से लथपथ शैलेन्द्री को देख कर उसके पड़ोसी सन्न रह गए। @Patrika. शैलेन्द्री के गर्दन में वार को देखकर उसके पड़ोसियों द्वारा तत्काल 112 को मौके पर बुलाया गया और उसे अंबागढ़ चौकी सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। शैलेन्द्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर दिया जहां इलाज जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चरित्र शंका लंबे समय से विवाद चल रहा है। इससे पहले भी दोनों के बीच विवाद का मामला थाना पहुंचा था। उस दौरान ग्रामीणों व पुलिस की समझाइश के बाद दोनों में सुलह हो गया था।@Patrika. पुलिस ने आरोपी पति ब्रम्हाराम के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।