scriptCG breaking: सड़क दुर्घटना में राज्य सूचना आयोग के सदस्य के पुत्र की मौत,पढ़ें खबर | CG braking: Son of retired additional collector dies in road accident | Patrika News
भिलाई

CG breaking: सड़क दुर्घटना में राज्य सूचना आयोग के सदस्य के पुत्र की मौत,पढ़ें खबर

पद्मनाभपुर एमआईजी निवासी रिटायर्ड अपर कलक्टर व राज्य सूचना आयोग के सदस्य एमआर भारद्वाज के पुत्र संजय की सड़क हादसे में मौत हो गई।

भिलाईJan 17, 2018 / 10:55 pm

Satya Narayan Shukla

Road accident
दुर्ग . पद्मनाभपुर एमआईजी ६४८ निवासी रिटायर्ड अपर कलक्टर व राज्य सूचना आयोग के सदस्य एमआर भारद्वाज के ४४ वर्षीय पुत्र संजय की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसे एक अनियंत्रित जेसीबी चालक ने कुचल दिया। संजय आदर्श गल्र्स स्कूल में व्याख्याता पंचायत (शिक्षाकर्मी वर्ग-१) थे। यह हादसा उनकी १७ साल की बेटी इशिता के सामने हुआ। अपने पिता को जेसीबी से कुचलते देखकर इशिता सदमे में आ गई। वह कुछ बोल नहीं पा रही है। संजय अपनी बेटी इशिता को ट्यूशन क्लास छोडऩे जा रहे थे। तभी शाम करीब 4.45 बजे गौरथ पथ जेल तिराहा के पास यह हादसा हुआ। घटना के बाद जेसीबी चालक फरार हो गया। पदमनाभपुर चौकी पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
जेसीबी चालक ने अचानक बढ़ा दी रफ्तार
संजय की बेटी इशिता भिलाई में ट्यूशन पढ़ती है। संजय बेटी को बाइक में बैठाकर ट्यूशन क्लास छोडऩे के लिए जा रहे थे। वे जेल तिराहा के पास अपनी बाइक को आग बढ़ा रहे थे तभी जोसीबी चालक ने भी रफ्तार बढ़ा दी। रफ्तार तो बढ़ाया पर जेसीबी चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक चला रहे संजय जेसीबी के पहिए के नीचे आ गया। पीछे बैठी बेटी दूर जा गिरी। संजय को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई थी और मौके पर ही सांस थम चुकी थी। शव की पीएम गुरुवार को किया जाएगा। शव को मॉरच्यूरी में रखा गया है।
मां को बहुत मशक्कत कर रूलाना पड़ा

अपने आंखों के सामने पिता की हादसे में मौत देखकर बेटी इशिता सदमे की हालत में है। वह गुमसुम है। इस घटना में उसे खरोंच तक नहीं है। संजय के के माता पिता का तो बुरा हाल है। उनकी मां को जवान की बेटे की मौत से इतना गहरा सदमा लगा कि उसकी आंखें सूख गई। बताते हैं हालत यहां तक आ गई कि उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी किया जाने लगा। उसे रूलाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था पर उनकी आंखे जैसे पथरा गई थी। वह लोगों को चुप टकटकी लगाए देखने लगी। उनकी हालत देखकर वहां मौजूद लोग घबराने लगे। काफी प्रयास के बाद उसकी रूलाई फूटी तो लोगों का दिल दहल गया। संजय की पत्नी को भी लोगों ने मुश्किल से संभाला। पति की असमायिक मौत से उस पर दुख का पहड़ा टूट पड़ा है।
बेटे का घटना की जानकारी नहीं

मृतक संजय की दो संतान है। बेटी इशिता बड़ी है। बेटा छोटा है। बेटा हॉस्टल में रहकर बाहर पढ़ाई कर रहा है। परिवार वालों ने घटना की सूचना उसे नहीं दी है।
गौरव पथ पर ट्रैफिक नियंत्रण का कोई इंतजाम नहीं

इस हादसे की जानकारी मिलने पर विधायक अरुण वोरा उनके निवास गए। उन्होंने कहा कि गांधी प्रतिमा गौरव पथ से लेकर जेल तिराहा और जेल तिराहा से लेकर मिनी माता चौक पुलगांव तक शहर के मुख्य मार्ग में शामिल है। सुबह से देर रात ट्रैफिक का दबाव अत्यधिक रहता है। गौरव पथ में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होना चाहिए पर यहां दिनभर भारी वाहन चलते हैं। इस मार्ग पर न तो कैट्स आई, लाइनिंग है और न ही गति नियत्रिंत करने स्टापर लगाया गया है। छात्रावास अधीक्षक केआर मारकंडेय समेत सतनामी समाज के लोग हादसे की जानकारी मिलने पर संजय के घर गए। आदर्श स्कूल का स्टाफ भी पहुंचा।

Home / Bhilai / CG breaking: सड़क दुर्घटना में राज्य सूचना आयोग के सदस्य के पुत्र की मौत,पढ़ें खबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो