scriptमुख्यमंत्री का आभार जताने बुलेट राजा बनेंगे गृहमंत्री, लग्जरी कार छोड़ बाइक चलाते हुए रिसाली निगम के वार्डों का करेंगे भ्रमण | CG Home Minister will show gratitude to the CM by running a bullet | Patrika News
भिलाई

मुख्यमंत्री का आभार जताने बुलेट राजा बनेंगे गृहमंत्री, लग्जरी कार छोड़ बाइक चलाते हुए रिसाली निगम के वार्डों का करेंगे भ्रमण

नेवई पुलिस ग्राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 17 करोड़ 22 लाख का भूमिपूजन और 30 करोड़ 84 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
 

भिलाईNov 22, 2021 / 05:45 pm

Dakshi Sahu

मुख्यमंत्री का आभार जताने बुलेट राजा बनेंगे गृहमंत्री, लग्जरी कार छोड़ बाइक चलाते हुए रिसाली निगम के वार्डों का करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री का आभार जताने बुलेट राजा बनेंगे गृहमंत्री, लग्जरी कार छोड़ बाइक चलाते हुए रिसाली निगम के वार्डों का करेंगे भ्रमण

भिलाई. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 23 नवंबर को बुलेट राजा बनेंगे। दरअसल मुख्यमंत्री का आभार जताने पहली बार वे कार से नहीं बल्कि बाइक चलाकर जनता के बीच जाएंगे। मंगलवार को नवगठित रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र का गृहमंत्री भ्रमण करेंगे। वे इस बार कार में नहीं, बल्कि स्वयं बाइक चलाकर कार्यकर्ताओं के साथ निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों तक पहुंचेंगे। उनकी रैली जोरातराई से सुबह 10 बजे आरंभ होगी। इस दौरान वे निगम क्षेत्र को दिए सौगात के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करेंगे।
सीएम भूपेश ने रिसाली निगम को दी 17 करोड़ की सौगात
तीन दिन पूर्व ही निगम क्षेत्र के नेवई पुलिस ग्राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 17 करोड़ 22 लाख का भूमिपूजन और 30 करोड़ 84 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। तब मंच से गृहमंत्री साहू ने कहा था कि उन्होंने रिसाली निगम क्षेत्र के लिए स्लोगन तैयार किया है। हमर रिसाली, नवा रिसाली, गढ़त रिसाली और बढ़त रिसाली। अब वे इसी थीम के साथ मंगलवार को सुबह 10 बजे से जोरातराई से निकलेंगे और डुंडेरा, उतई मार्ग होते नेवई भाठा, नेवई, स्टेशन मरोदा, महौरी मरोदा, टंकी मरोदा, रिसाली, रिसाली सेक्टर होते दशहरा मैदान रिसाली पहुंचेंगे। यहां पर वे भ्रमण के दौरान देखे विकास कार्य पर चर्चा करेंगे। गृहमंत्री की बाइक रैली में महिला कांगे्रस, ब्लॉक कांगे्रस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, जिला कांगे्रस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी समेत समाजिक संगठनों के सदस्य शामिल होंगे।
15 वर्ष की बराबरी 23 माह में
रिसाली नगर पालिक निगम का गठन महज दो वर्ष पूर्व हुआ है। इस दौरान निगम क्षेत्र में 80 करोड़ से अधिक के विकास कार्य की नींव रख पूर्ण कराया जा रहा है। लगभग 60 करोड़ की लागत के विभिन्न निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हंै। विकास की तुलना की जाए तो पिछले 15 वर्ष के लगभग है। 18 नवम्बर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दो करोड़ राशि के अलावा अस्पताल व कॉलेज भवन बनाने की घोषण की है।
आज ली बैठक
गृहमंत्री की बाइक रैली को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने सुबह 10 बजे सेक्टर 9 भिलाई स्थित निवास में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कांगे्रस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को उपस्थित रहने कहा है। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि रैली के माध्यम से वे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करेंगे।

Home / Bhilai / मुख्यमंत्री का आभार जताने बुलेट राजा बनेंगे गृहमंत्री, लग्जरी कार छोड़ बाइक चलाते हुए रिसाली निगम के वार्डों का करेंगे भ्रमण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो