scriptकाउंटिंग के ठीक पहले भाजपा के नौ पदाधिकारी, तीन पार्षद और चार एल्डरमैन की शिकायत | Chhattisgarh Assembly Elections 2018 result | Patrika News
भिलाई

काउंटिंग के ठीक पहले भाजपा के नौ पदाधिकारी, तीन पार्षद और चार एल्डरमैन की शिकायत

विधानसभा चुनाव में संगठन की निष्क्रियता को लेकर भाजपा के सभी प्रत्याशी नाराज हैं। प्रत्याशियों ने प्रदेश संगठन के आला नेताओं से चुनाव में सहयोग नहीं करने की मौखिक शिकायत की है।

भिलाईDec 10, 2018 / 04:35 pm

Dakshi Sahu

patrika

काउंटिंग के ठीक पहले भाजपा के नौ पदाधिकारी, तीन पार्षद और चार एल्डरमैन की शिकायत

भिलाई. विधानसभा चुनाव में संगठन की निष्क्रियता को लेकर भाजपा के सभी प्रत्याशी नाराज हैं। प्रत्याशियों ने प्रदेश संगठन के आला नेताओं से चुनाव में सहयोग नहीं करने की मौखिक शिकायत की है। कुछ ने तो प्रदेश संगठन के पदाधिकारी के समक्ष भितरघात करने वालों के नाम तक गिनाए हैं।
एक प्रत्याशी ने गुरुवार को रायपुर में हुई बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी से भितरघातियों की ओर से बड़ा नुकसान होने की बात भी कही है। प्रदेश संगठन से जुड़े पदाधिकारी का कहना है कि प्रत्याशियों ने दुर्ग-भिलाई जिला संगठन के पदाधिकारियों पर पार्टी के खिलाफ मुहिम चलाने की मौखिक शिकायत की है। कार्यकर्ताओं को संगठित करने के लिए पहले की तरह संगठन स्तर पर किसी भी स्तर पर कोई प्रयास नहीं किए जाने की जानकारी दी है।
निकाल सकते हैं बाहर
पुराने कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही चुनाव लडऩे की बात कही है। इससे यह कयास लगाया जा रहा है कि मतगणना के बाद या लोकसभा चुनाव से पहले दुर्ग-भिलाई जिला भाजपा संगठन में भारी फेरबदल हो सकती है। भितरघात करने वाले पदाधिकारियों को प्रदेश संगठन पार्टी से से निकाल बाहर कर सकता है। संगठन में नए लोगों को मौका मिल सकता है जिन्होंने पार्टी के प्रत्याशियों के साथ काम किया है।
शिकायत की गई
भिलाई जिला भाजपा के अंतर्गत तीन विधानसभा क्षेत्र भिलाई नगर, वैशाली नगर और अहिवारा आते हैं। कुल १० मंडल हैं। तीनों विस क्षेत्र के अंतर्गत ३-३ मंडल हैं। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र रिसाली मंडल जिला संगठन में शामिल है। संगठन में जिला अध्यक्ष सहित कुल ६४ पदाधिकारी हैं। इनमें उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, कोषाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला युवा मोर्चा, युवा मोर्चा के मंडल, जिला महिला मोर्चा, अल्प संख्यक मोर्चा, अंत्योदय मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल हैं। टिकट वितरण से पहले या टिकट वितरण के बाद सभी पदाधिकारियों की एक साथ बैठक नहीं बुलाए जाने की शिकायत की गई है।
9 पदाधिकारियों के नाम शामिल
आला नेताओं से की गई शिकायत में वैशाली नगर और भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र से ३ पार्षद, ४ एल्डरमैन और जिला संगठन के ९ पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। पदाधिकारियों पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की दिशा में कभी कोई काम नहीं करने का आरोप लगाया है। संगठन स्तर पर बैठक या सम्मेलन नहीं किए जाने की जानकारी दी है। चुनाव में भी सहयोग नहंीं करने की बात शामिल है।
दुर्ग में उभरा असंतोष ४ पदाधिकारियों और ४ पार्षदों की शिकायत
दुर्ग जिला भाजपा संगठन पदाधिकारी खुद ही इस बात को मानते हैं कि आपसी मनमुटाव की वजह से प्रत्याशी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। संगठन के कई पदाधिकारी चुनाव में निष्क्रिय रहे। पदाधिकारियों की निष्क्रियता से पार्टी के प्रत्याशी को नुकसान हो सकता है। उनकी मानें तो पार्टी की नीति के विरुद्ध काम करने वालों में जिला संगठन के ४ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, तीन एमआईसी मेंबर और एक पार्षद शामिल हैं। यह जानकारी प्रदेश संगठन के आला नेताओं तक पहुंचा दी है।

Home / Bhilai / काउंटिंग के ठीक पहले भाजपा के नौ पदाधिकारी, तीन पार्षद और चार एल्डरमैन की शिकायत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो