scriptमुख्यमंत्री के गृह जिले में कांग्रेस पार्षद की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ छोड़कर भागे हमलावर | Congress councilor murdered in Durg district, police is investigating | Patrika News
भिलाई

मुख्यमंत्री के गृह जिले में कांग्रेस पार्षद की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ छोड़कर भागे हमलावर

Congress councilor murdered: दुर्ग जिले में कांग्रेस पार्षद की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार रात की है। मृतक कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर (39) चरोदा नगर निगम में हथखोज वार्ड-2 से पार्षद थे

भिलाईNov 16, 2021 / 11:19 am

Dakshi Sahu

मुख्यमंत्री के गृह जिले में कांग्रेस पार्षद की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ छोड़कर भागे हमलावर

मुख्यमंत्री के गृह जिले में कांग्रेस पार्षद की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ छोड़कर भागे हमलावर

भिलाई. दुर्ग जिले में कांग्रेस पार्षद की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार रात की है। मृतक कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर (39) चरोदा नगर निगम में हथखोज वार्ड-2 से पार्षद थे। उनका शव लहूलुहान हालत में तालाब के किनारे मिला था। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजन उन्हें भिलाई के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृत पार्षद के चेहरे और पीठ पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। हमलावरों ने धारदार हथियार और रॉड, डंडे से उनके ऊपर जानलेवा हमला किया था। एक दिन पहले ही कांग्रेस पार्षद ने अपना मनाया था।
भाई को किसी ने फोन पर सूचना दी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पार्षद रात में करीब 9 बजे घर से निकले थे। इसके बाद सरकारी स्कूल के पीछे तालाब के पास खून से लथपथ अवस्था में वे मिले थे। परिजनों ने बताया कि वहीं से किसी ने उनके भाई को इसकी सूचना दी। अभी तक हमलावरों और हमले का कारण सामने नहीं आ सका है। फिलहाल पुलिस इसके पीछे विवाद मान रही है।
प्लानिंग के साथ की गई हत्या
पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने पूरी प्लानिंग के साथ पार्षद की हत्या की है। हमले में तीन से ज्यादा लोग हो सकते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, सूरज बंछोर के साथ जो लोग थे, उन्हें आखिरी बार उनके साथ देखा गया था। हमला इतनी बुरी तरह किया गया कि उनका एक कंधा तक टूट गया था। पुलिस ने इस मामले में कई संदेहियों को हिरासत में लिया है।
मुख्यमंत्री के गृह जिले में कांग्रेस पार्षद की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ छोड़कर भागे हमलावर
शव को पीएम के लिए भेजा गया है
एएसपी संजय धु्रव ने बताया कि देर रात पुलिस को हत्या की सूचना मिली थी। उस वक्त परिजन पार्षद को लेकर अस्पताल पहुंच चुके थे। बदमाशों ने किसी नुकीली और ठोस वस्तु से पार्षद पर हमला किया है। जिससे मृतक के चेहरे, शोल्डर और पीठ पर निशान मिले है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Home / Bhilai / मुख्यमंत्री के गृह जिले में कांग्रेस पार्षद की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ छोड़कर भागे हमलावर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो