रेलवे का हेल्प डेस्क
रेलवे ने एहतियात बरते हुए रेलवे अस्पताल में आयसोलेशन वार्ड बनाने सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की है। कार्य के दौरान पब्लिक के संपर्क में लगातार रहने वाले पीआरएस काउंटर, यूटीएस बुकिंग काउंटर, पार्सल, पूछताछ कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को मास्क, सेनेटाइजर एवं इस वायरस के रोकथाम के अन्य सामान उपलब्ध कराए गए हैं । स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुये सभी वाटर बूथों, यात्रियों के बैठने के कुर्सियों, शौचालयों, फुट ओवरब्रिज के रेलिंगों की लगातार साफ-सफ ाई कराई जा रही है। यात्री पहुंच वाले सभी स्थानों जैसे पीआरएस काउंटर, यूटीएस बुकिंग काउंटर, पार्सल, पूछताछ कार्यालय, प्रतिक्षालय आदि स्थानों की लगातार विशेष सफाई के लिए अलग से कर्मचारी नियुक्ति किया गया है।