Read more: मामूली बात पर छोटे भाई ने घोंट दिया बड़े भाई का गला, हत्या को छिपाने रच डाली आत्महत्या की बड़ी साजिश …. महिला थाना पुलिस ने बताया कि दुर्ग आदित्यनगर निवासी पीडि़त ने शिकायत की है कि 11 दिसम्बर 2016 को सामाजिक तौर पर उसकी शादी जगदलपुर ब्लाक कालोनी बकावंड निवासी सुमित पटनायक से हुई। उसे मायके से उपहार स्वरूप घरेलू सामग्री दी गई। शादी के 15 दिन बार उसकी सास दहेज कम लाने को लेकर उलाहना देने लगी। सास की बात में आकर पति दहेज और सोने की ज्वेलरी मांगने लगा। पीडि़ता ने उसका विरोध किया तो पति सुमित पटनायक उसे लेकर घर से अलग हो गया। वहीं दूसरे कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रहने लगा।
Read more: पेटीएम अपडेट कराने का झांसा देकर रिटायर्ड BSP अधिकारी के खाते से युवक ने उड़ा दिए 4 लाख 55 हजार …. आत्महत्या के लिए उकसाने लगा पति पति फिर से पीडि़ता पर कार के लिए फिर दबाव बनाने लगा। सास, ससुर और ननद पति की मदद कर उकसाते थे। एक दिन सुमित ने जब बोला कि उसके घर वाले दूसरी शादी कर रहे हंै। तुम इसी मकान में सुसाइड कर लो, जिससे ससुरालियों पर किसी प्रकार का आरोप न लगे। पति की इस बात से क्षुब्ध पीडि़ता वर्ष 2018 में ससुराल से दुर्ग आ गई। आरोपी पति के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने काउंसलिंग के बाद पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।