26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जय हो, डीजल घोटाले का खुलासा करने वाले स्वास्थ्य अधिकारी की कार 40 लीटर में चली सिर्फ 32 किमी.

40 लीटर डीजल में उनकी कार मात्र 32 किलोमीटर ही चली। मिश्रा का कहना है कि उनकी गाड़ी निगम मुख्यालय परिसर में खड़ी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 22 Jul 2018, 11:11 AM IST

patrika

जय हो, डीजल घोटाले का खुलासा करने वाले स्वास्थ्य अधिकारी की कार 40 लीटर में चली सिर्फ 32 किमी

भिलाई. निलंबन, एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई के बाद भी नगर निगम में डीजल घोटाला थम नहीं रहा है। अब तो घोटाले का खुलासा करने वाले निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा की ही कार में गड़बड़ी मिली है। 40 लीटर डीजल में उनकी कार मात्र 32 किलोमीटर ही चली। मिश्रा का कहना है कि उनकी गाड़ी निगम मुख्यालय परिसर में खड़ी थी। वहीं से किसी ने डीजल चोरी की है।

दूसरे दिन गए ऑफिस
प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी मिश्रा ने ६ जुलाई को वाहन शाखा से टोकन लेकर अपनी कार में 40 लीटर डीजल भरवाया। दिनभर में गाड़ी ३२ किलोमीटर चली। शाम को गाड़ी को निगम मुख्यालय परिसर में खड़ा कर दिया। इसके बाद अपनी गाड़ी से घर चले गए। दूसरे दिन सुबह ऑफिस आए।

99 सुरक्षा गार्ड रखे
वैशाली नगर क्षेत्र के वार्डों की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने जा रहे थे तभी रामनगर मुक्तिधाम के पास गाड़ी बंद हो गई। फ्यूल टैंक का मीटर देखा तो पता चला कि मीटर में ईंधन आधे से भी कम बता रहा है। एयर लेने की वजह से गाड़ी बंद हो गई थी। निगम प्रशासन ने निगम मुख्यालय और जोन परिसर में खड़ी होने वाली गाडिय़ों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए ९९ सुरक्षा गार्ड रखे हैं।

इनमें से छह सुरक्षा गार्ड की २४ घंटे निगम मुख्यालय परिसर में ड्यूटी होती है। इनके वेतन पर हर साल एक करोड़ रुपए खर्च करता है। इसके अलावा निगम मुख्यालय में आने-जाने वालों पर नजर रखने के लिए प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरा भी नगाया गया है। इतनी सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद निगम परिसर में खड़ी गाड़ी के टैंक से डीजल गायब होना, निगम प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की नीयत पर सवाल खड़ा करता है।

स्वच्छता निरीक्षक व दो के खिलाफ एफआईआर
डीजल चोरी के मामले में स्वच्छता निरीक्षक महेश पांडेय, वाहन चालक संदीप दामले और कोहका रोड कुरुद स्थित यूवी पॉवर सर्विस सर्विस स्टेशन के सहायक प्रबंधक गजेन्द्र निर्मलकर के खिलाफ सुपेला थाना में एफआइआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच के लिए दस्तावेज को अपने कब्जे में ले लिया है। आयुक्त केएल चौहान ने उन्हें निलंबित भी कर दिया।
मामले को दबाने का किया जा रहा प्रयास
घटना 16 दिन पहले की है, लेकिन निगम प्रशासन इस संबंध में अब तक सिर्फ जांच की खानापूर्ति कर रहा है। अधिकारी वीडियो फुटेज खंगालने के नाम पर मामले को दबाने में लगे हुए हैं।

प्रशासनिक स्तर पर जांच चल रही है
गाड़ी से डीजल चोरी की शिकायत की है। वाहन शाखा प्रभारी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी है। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच चल रही है।
धर्मेन्द्र मिश्रा, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी
२०१४-१५ में चार गाडिय़ों की बैटरी चोरी व छह ऑटो की बैटरी गायब हो गई थी।
२०१७ में दिवाकर भारती ने निगम के वाहनों में १५ लीटर डीजल के टोकन में 5 लीटर डलवाने की चोरी पकड़ी।
२०१८ अप्रैल में अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा ने वैशाली नगर जोन के कर्मचारी और पंप संचालक की मिली भगत का खुलासा किया।

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग