scriptLive Video: CM चाचा के गढ़ में भाजपाई भतीजे की जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता, पूछा- कैसा लगा…झटका लगा… | Durg Lok sabha candidate Vijay Baghel win Lok sabha election | Patrika News
भिलाई

Live Video: CM चाचा के गढ़ में भाजपाई भतीजे की जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता, पूछा- कैसा लगा…झटका लगा…

रिश्ते में चाचा-भतीजे, सीएम और भाजपा प्रत्याशी एक दूसरे के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं। उन्होंने एक दूसरे के खिलाफ विधानसभा चुनाव भी लड़ा है।

भिलाईMay 23, 2019 / 04:47 pm

Dakshi Sahu

Vijay Baghel

Live Video: CM चाचा के गढ़ में भाजपाई भतीजे की जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता, पूछा- कैसा लगा…झटका लगा…

दाक्षी साहू@ भिलाई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गढ़ माने जाने वाले दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी की बड़ी बढ़त के बाद कार्यकर्ता जश्न मनाते दिखे। रूंगटा कॉलेज स्थित मतगणना स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाते हुए एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया..कैसा लगा…झटका लगा। ट्रेंड में आए इस नए नारे को सुनकर भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मुस्कुरा उठे।
ऐतिहासिक जीत की ओर दुर्ग में विजय
दुर्ग लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे विजय बघेल ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहे हैं। फिलहाल वोटों की गिनती चल रही है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर से 3,23,721 वोटों से आगे चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर यह सबसे बड़ी जीत होगी। फिलहाल बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में अपना खाता खोल दिया है। सरगुजा में भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने कांग्रेस को मात देकर जीत दर्ज की है।

Home / Bhilai / Live Video: CM चाचा के गढ़ में भाजपाई भतीजे की जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता, पूछा- कैसा लगा…झटका लगा…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो