scriptमैत्री-उपवन,मित्रता-मैत्री, बादल-बिजली सहित अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत में भी सुझाए हैं नन्हें शावकों के नाम | English and Sanskrit are also suggested in names of new cubs | Patrika News
भिलाई

मैत्री-उपवन,मित्रता-मैत्री, बादल-बिजली सहित अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत में भी सुझाए हैं नन्हें शावकों के नाम

मैत्रीबाग के नन्हें शावकों के नाम सुझाने वालों में नाम का मतलब और नामकरण क्यों किया है इसके लिए अपने-अपने तर्क और कारण भी दिए हैं।

भिलाईAug 08, 2018 / 09:28 pm

Satya Narayan Shukla

भिलाई. भिलाई के मैत्रीबाग में सफेद शेर गंगा और किशन की जोड़ी ने दो नन्हें शावकों को जन्म दिया है। पहली बार सेव टाइगर की मुहिम चलाते हुए पत्रिका भिलाई और मैत्री गार्डन प्रबंधन ने आम लोगों से दोनों नन्हें शावकों के नाम सुझाने की अपील की है। आप भी बेबी टाइगर्स के नामकरण मुहिम में शामिल होकर अपना पंसदीदा नाम भिलाई पत्रिका फेसबुक पेज पर कमेंट और इन बॉक्स में मैसेज या फिर भिलाई पत्रिका, मैत्री गार्डन प्रबंधन के नाम पोस्टकार्ड में लिखकर भेज सकते हैं। नन्हें शावकों में एक नर और दूसरी मादा है। 15 अगस्त को आपके सुझाए नामों में से दो नाम इन शावकों का रखा जाएगा। तो जल्दी कीजिए लिख भेजिए अपने पसंदीदा नाम। 98261-55422 नंबर के वाट्सअप पर भी मैसेज करके नाम भेज सकते हैं।
नाम से जन्म स्थान का बोध हो इसलिए मैत्री और उपवन नाम सुझाएं
मैत्रीबाग के नन्हें शावकों के नाम सुझाने वालों में नाम का मतलब और नामकरण क्यों किया है इसके लिए अपने-अपने तर्क और कारण भी दिए हैं। कुछ पाठकों ने दोनों शावकों का जन्म स्थान भिलाईनगर मैत्रीबाग में होने के कारण ऐसे नाम सुझाए हैं जिससे वे दुनिया में कहीं भी जाए नाम से जन्म स्थान को बोध होगा। इसलिए मैत्री और उपवन नाम सुझाएं हैं इसी तरह एक अन्य पाठक ने लोहा कारखाना के नाम से भिलाई विख्यात हैं इसलिए लोहा और लोहाटी नाम भी दिए हैं। वहीं बहुत सारे पाठकों ने सावन महीने में जन्म लेने के कारण भगवान शिव के प्रिय माह सावन, ऋृतु और उनके विभिन्न नामों पर नामकरण की राय व्यक्त किए हैं। इनमें शिव-शक्ति, गौरा-गरीमा, सौम्य-सौम्या, भारत-भारती, सावन-ऋृतु नाम दिए हैं। एक पाठक ने अगस्त माह में पैदा होने के कारण स्वतंत्रता दिवस से जोड़ते हुए आजाद और वीरांगना, एक ने अंग्रेजी नाम एडम और ऐली के साथ किसी ने संस्कृत और किसी ने बच्चों के कार्टून फिल्म, हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल के पात्रों के नाम पर नामकरण का सुझाव दिए हैं। करन-अर्जुुन, बादल-बिजली, सूरज-चंदा, शिवम, रुद्र गौरी, गंगा, पिनाकी, कवची, सूर्य, नारायणी, शोभा, शान, पार्थ आदि नाम बहुत सारे पाठकों ने सुझाए हैं।
पत्रिका के पाठकों द्वारा सुझाए गए नाम
स्टेशन मरोदा के ओमप्रकाश जायसवाल-भीम और मोना। भैयालाल साहू ग्राम मतवारी ज्ञानू-ज्ञानी। प्रखर साहू ग्राम राहुद सौम्य और सौम्या। प्रणय साहू ग्राम मतवारी गौरी-गरिमा। राकेश कुमार स्वर्णकार भिलाई भारत और भारती। नवनीत कुमार सोनी- प्रत्युष और सुकृति। वीणा दुबे सुहानी और सोह्म। महेंद्र कुमार हर्ष और हेमा। नितेश सिंह- सावन और ऋृतु। बशीर खान सेक्टर-10 ने दो नाम शोबी-शीबा और शान-शीना। संजय चौधरी कैंप-वन भिलाई शिवम-गौरी। मोहम्मद नसीम आजाद मार्केट रिसाली-करण-किरण। डॉ तरुण वर्मा बासिंग जामुल-आजाद-वीरांगना। पूजा नेवई भिलाई-रुद्र-गौरी। लक्ष्मीकांत शिर्के-रोलू और गोलू। रामदुलारी ताम्रकार-किशन और गंगा। भरत बाबू-जवाहर नगर भिलाई सूरज और चंदा। सुधांशु कोसे सेक्टर-04 बघिरा और लैला। पूनम कश्यप सूर्या विहार भिलाई-मित्रता और मैत्री। के. ज्योति आम्रपाली वंचानल सिटी ने दक्ष और दीक्षा, अनिमेश राय राजनांदगांव-बादल और बिजली। हर्षा पांडये एसीसी जामुल-शौर्य और येशानी। दिनेश कुमार साहू कुम्हारी ने पिनाकी, कवची, रुद्र, हरि, भीम। पीतांबर देशमुख- कल्याणी और सूरज। अमित अग्रवाल कोहका भिलाई-मैत्री और गार्डन।
किसी ने एक तो किसी ने दो से अधिक नाम दिए

सुरेश देवांगन सुपेला भिलाई ने एक ही नाम सुझाया है पार्थ। भिलाई विद्यालय के लेक्चरार एसएल हर्जपाल ने किंग और शगुन। प्रशांत चंद्राकर कादम्बिनी नगर दुर्ग ने अंग्रेजी नाम एडम और ऐली सुझाया है। सुभाष कुर्रे ग्राम उमरपोटी ने लोहा और लोहाटी। मृदुलता अग्रवाल सेक्टर-04 ने किशन और गंगा के नर शावक का नाम बद्री और मादा का गंगोत्री। मुकेश अग्रवाल सेक्टर-04 ने कृष्णा और कावेरी। संतोष साहू कुम्हारी ने सूर्य और नारायणी। भागवत ताम्रकार गवली पारा दुर्ग ने शोभा और शान। अमिताभ भट्टाचार्य राधिकानगर भिलाई मान और सुन। पारसनाथ सोनी भिलाई-तीन चांदनी-सूरज। होत्री वर्मा न्यू आदर्श नगर कृष्ण-प्रिया, वर्षा प्रखर जैन कादम्बरी नगर दुर्ग मैत्री और उपवन। शरद अग्रवाल सेक्टर-02 ने माला-मोती और वर्षा-बादल। अभिजीत सिंह-शिव और शक्ति। करन-अर्जुन, पूजा और प्रसाद, अर्जुन-वैशाली आदि नाम सुझाए हैं।

Home / Bhilai / मैत्री-उपवन,मित्रता-मैत्री, बादल-बिजली सहित अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत में भी सुझाए हैं नन्हें शावकों के नाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो