scriptभाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ के पांच नेताओं को मिली जगह, डॉ. रमन दूसरी बार बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | Five leaders of Chhattisgarh got place in BJP's national executive | Patrika News
भिलाई

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ के पांच नेताओं को मिली जगह, डॉ. रमन दूसरी बार बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP national executive committee: राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य की सूची छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पांडेय, विधायक अजय चंद्राकर और पूर्व मंत्री लता उसेंडी को जगह मिली है।

भिलाईOct 07, 2021 / 03:47 pm

Dakshi Sahu

भिलाई. भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya janta Party) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा गुरुवार को की गई। इस बार छत्तीसगढ़ के पांच भाजपा नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है। जिसमें सबसे पहला नाम पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का है। इन्हें दूसरी बार पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। वहीं डॉ. रमन के अलावा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य की सूची छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पांडेय, विधायक अजय चंद्राकर और पूर्व मंत्री लता उसेंडी को जगह मिली है। इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सांसद अरूण साओ का चयन किया गया है।
यह भी पढ़ें
संगठन मंत्री के सत्कार से गरमाई भाजपा की राजनीति, केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंची बात अब भाजपाई ही कर रहे सवाल
….

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुल 80 सदस्य
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महासचिव अरुण सिंह ने पत्र जारी कर नामों की घोषणा की। मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, वीरेंद्र खटीक, कैलाश विजयवर्गीय और नरोत्तम मिश्रा के नाम शामिल हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान मिलना मध्यप्रदेश की राजनीति के हिसाब से बहुत अहम माना जा रहा है। इस सूची में अमित शाह, राजनाथ सिंह, अश्विनी वैष्णव का नाम भी शामिल है। वहीं, हर्षवर्धन, रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर जैसे पूर्व केंद्रीय मंत्री भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने हुए हैं। कार्यकारिणी में कुल 80 सदस्य हैं। कई केंद्रीय मंत्रियों, राज्य के नेताओं के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी शामिल है। लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गजों को फिर से इस सूची में शामिल किया गया है।

Home / Bhilai / भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ के पांच नेताओं को मिली जगह, डॉ. रमन दूसरी बार बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो