scriptChhattisgarh Election: विधानसभा चुनाव में शुरू हुआ स्टार वार, सुषमा स्वराज आज भिलाई में तो कांग्रेस के खडग़े लेंगे 12 को सभा | Foreign minister of india Shusma swaraj in Bhilai, CG Election 2018 | Patrika News
भिलाई

Chhattisgarh Election: विधानसभा चुनाव में शुरू हुआ स्टार वार, सुषमा स्वराज आज भिलाई में तो कांग्रेस के खडग़े लेंगे 12 को सभा

स्टार प्रचारक भिलाई-दुर्ग में सभाएं लेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारों में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद व फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी का शेडयूल तय हो गया है।

भिलाईNov 10, 2018 / 12:04 pm

Dakshi Sahu

patrika

विधानसभा चुनाव में शुरू हुआ स्टार वार, सुषमा स्वराज आज भिलाई में तो कांग्रेस के खडग़े लेंगे 12 को सभा

भिलाई. विधानसभा चुनाव में अब स्टार वार शुरू हो गया है। भाजपा व कांग्रेस के कई स्टार प्रचारक भिलाई-दुर्ग में सभाएं लेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारों में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद व फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी का शेडयूल तय हो गया है। वहीं कांग्रेस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, मध्यप्रदेश के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व क्रिकेटर मो. अजहरुद्दीन, फिल्म स्टार राज बब्बर के आने की जानकारी दी है।
दशहरा मैदान में कल होगी योगी की सभा
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 नवंबर को भिलाई आएंगे। वे वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के बैकुंठधाम दशहरा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले १० नवंबर को साजा में उनकी सभा होगी। उनके सभा की तिथि तय होते ही पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है।
अहिवारा में आएंगी सांसद हेमा मालिनी
सांसद हेमा मालिनी अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के मुरमुंदा में सभा प्रस्तावित है। सुषमा स्वराज भी वैशाली नगर या भिलाई में प्रचार के लिए आएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह दुर्ग, भिलाई नगर, वैशाली नगर और पाटन क्षेत्र में की रोड शो के साथ किसी एक स्थान पर सभा भी लेंगे।
भिलाई : भिलाई-3 में आज सुषमा की सभा
केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शनिवार को भिलाई-तीन आएंगी। दोपहर १२ बजे अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मंगल भवन के सामने मैदान में सांवला राम डाहरे के पक्ष में संबोधित करेंगी। यहां वे लगभग एक घंटा रहेंगी। वापस रायपुर लौट जाएंगी।
युवा मोर्चा निकालेगी रैली
भिलाई जिला भाजपा के युवा मोर्चा कार्यकर्ता बाइक रैली निकालेंगे। रैली नेहरू नगर चौक से शुरू होगी। दुर्ग होते हुए राजनांदगांव जाएंगे। जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई करेंगे। सभा स्थल पर भीड़ जुटाएंगे।
कांग्रेस : खडग़े के बाद कई फिल्म स्टार भी आएंगे
लोकसभा में विपक्ष के नेता मलिकार्जुन खडग़े 12 नवंबर को भिलाई आएंगे। इस दिन उनकी दुर्ग, भिलाई नगर और वैशाली नगर में से किसी एक स्थान पर दोपहर को सभा होगी। दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तुलसी साहू का कहना है कि पार्टी के स्टार प्रचार के अलावा फिल्म अभिनेता भिलाई आएंगे। पहले चरण में खडग़े भिलाई आगमन की तारीख तय हुई है, लेकिन उनका सभा स्थल तय नहीं हुआ है। शनिवार तक सभा स्थल तय हो जाएगा। दूसरे चरण में स्टार प्रचारक और फिल्म अभिनेता आएंगे। वे सभा और रोड शो करेंगे।

Home / Bhilai / Chhattisgarh Election: विधानसभा चुनाव में शुरू हुआ स्टार वार, सुषमा स्वराज आज भिलाई में तो कांग्रेस के खडग़े लेंगे 12 को सभा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो