पुलिस को पूछताछ में पीडि़ता ने बताया कि 16 वर्षीय नाबालिग ने उससे कहा कि घर में झाडू लगानी है। जान पहचान की वजह से वह उसके घर पर झाडू लगाने के लिए चली गई। जहां आरोपी अंकल राजकुमार यादव (34 वर्ष) बैठे हुए थे। उनके साथ में 5 किशोर भी थे। नाबालिग आरोपी ने जैसे वह घर में घुसी दरवाजा को बंद कर दिया। जब पीडि़ता ने विरोध किया तो राजकुमार अंकल ने उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद पांच नाबलिगों ने मिलकर उसके कपड़े उतारे। पहले अंकल राजकुमार ने उसे जमीन पर पटक दिया और उसके साथ बलात्कार किया। फिर तीन नाबालिगों ने बारी-बारी से बलात्कार किया। दो नाबालिग उसका हाथ पकड़ कर उसकी शरीर से गंदी हरकते की।
दरिंदों ने उसके साथ अपनी हवस बुझाया। उसे कपड़े पहनने के लिए दिया। फिर धमकाते हुए कहा कि उसे और उसके दोनों छोटे भाइयों को जान से मार देंगे। इसलिए घटना की जानकारी किसी को नहीं देना। दर्द से कराहती पीडि़ता घर आ गई। उसके माता-पिता देर से काम करके घर लौटे। घटना के दिन उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। दूसरे दिन जब उससे दर्द सहन नहीं हुआ तो अपनी सहेली को बताई। फिर काम से लौटी मां को घटना के बारे में बताया। तब मामले का खुलासा हुआ।
सीएसपी राकेश जोशी ने मामला बच्चों के खिलाफ यौन अपराध के मार्गदर्शिका का पालन करते हुए मामले में जांच शुरु की। रात में ही टीम गठित की गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद रातों-रात 5 नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। राकेश जोशी, सीएसपी भिलाई नगर ने बताया कि मामले की गंभीरता के ध्यान में रखते हुए दो महिला टीआई के साथ टीम गठित की। तीन घंटे तक आरोपियों की खोजबीन कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।