scriptघर में अकेली सोई मंदबुद्धि महिला से गैंगरेप, आहट सुनते ही भाग निकले दरिंदे | Gangrape from the only sleeping lady in the house | Patrika News
भिलाई

घर में अकेली सोई मंदबुद्धि महिला से गैंगरेप, आहट सुनते ही भाग निकले दरिंदे

घर में घुसकर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले दो दरिंदों को उतई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर दोनों को जेल भेज दिया गया।

भिलाईJun 15, 2019 / 12:16 am

Satya Narayan Shukla

crime

घर में अकेली सोई मंदबुद्धि महिला से गैंगरेप, आहट सुनते ही भाग निकले दरिंदे

भिलाई@Patrika. घर में घुसकर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले दो दरिंदों को उतई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर दोनों को जेल भेज दिया गया।
उतई थाना प्रभारी सतीष पुरिया ने बताया कि घटना गुरुवार की दोपहर डेढ़ बजे की है। उसी गांव में रहने वाला दरिंदा लीलाधर चतुर्वेदी (२९ वर्ष) और बालक दास बघेल (२८ वर्ष) अपने गांव में घुम रहे थे। ३० वर्षीय पीडि़ता थोड़ी मंदबुद्धि है। इसका फायदा उठाने दरिंदों ने पहले से ही प्लान कर लिया था। उन्हें लगा कि उसके साथ बलात्कार करने पर किसी को बता नहीं सकेगी। घटना के दौरान पीडि़ता के घर पर कोई नहीं था। अकेली होने का फायदा उठाते हुए दोनों दरिंदे घर में घुसे। लीलाधर ने पीडि़ता के दोनों हाथ पकड़ लिए। बालक दास ने पहले बलात्कार किया। इसके बाद उसे धमकी दी कि चिल्लई तो जान से मार देंगे। फिर लीलाधर ने मुंह काला किया। इस तरह बारी-बारी से उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। किसी के आने की आहट सुनकर भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा ३७६ डी (सामूहिक बलात्कार), ५०६ (जान से मारने की धमकी), ४५० (घर में जबरन घुसना), ३४ (एक से ज्यादा आरोपी) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।
घर में अकेली सोई थी पीडि़ता
पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की शादी हो चुकी है। मानसिक बीमारी की वजह से पति उसे मायके में ही छोड़ दिया है। पीडि़ता अपने दो बच्चों के साथ मां के पास रहती है। घटना के समय बच्चे खेलने चले गए थे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसके मकान का निर्माण चल रहा है। अभी दरवाजा नहीं लगा है। दरिंदों ने दोपहर डेढ़ बजे वारदात को अंजाम दिया।
मां ने देखा आरोपियों को भागते हुए
पीडि़ता की मां काम करने गई थी। दोपहर की छुट्टी होने पर वह घर आई। जैसे ही उसकी मां के आने की आहट सुनी दोनों दरिंदे पीछे से भाग निकले। लेकिन पीडि़ता की मां ने दोनों दरिंदों को देख लिया। पीडि़ता को लेकर थाना पहुंची और नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
crime
आधी रात दबोच लिए गए दोनों आरोपी

घटना की जानकारी मिलते ही पाटन एसडीओपी राजीव शर्मा ने तत्काल टीम गठित की। दोनों आरोपियों की तलाश की। वे वारदात को अंजाम देकर भाग गए थे। पुलिस की अलग-अलग टीम ने आधी रात एक आरोपी को बाड़ी से और दूसरे को उसके घर पर दबिश देकर दबोच लिया।
न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

एसडीओपी पाटन राजीव शर्मा ने बताया कि महिला मानसिक बीमार थी। उसी गांव के ही दो आरोपियों ने पीडि़ता के साथ सामूहिक बलात्कार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया। न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Home / Bhilai / घर में अकेली सोई मंदबुद्धि महिला से गैंगरेप, आहट सुनते ही भाग निकले दरिंदे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो