scriptसोने के दाम में 8 हजार रुपए की बड़ी गिरावट, ग्राहकों के चेहरे खिले, 47 हजार 500 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर हुआ भाव | Gold prices drop by 8 thousand rupees in Bhilai | Patrika News
भिलाई

सोने के दाम में 8 हजार रुपए की बड़ी गिरावट, ग्राहकों के चेहरे खिले, 47 हजार 500 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर हुआ भाव

तीन महीने में सोने के दाम 8 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक टूटे हैं। शुक्रवार को सोने का भाव 47500 पर आकर रुका।

भिलाईDec 05, 2020 / 12:57 pm

Dakshi Sahu

सोने के दाम में 8 हजार रुपए की बड़ी गिरावट, ग्राहकों के चेहरे खिले, 47 हजार 500 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर हुआ भाव

सोने के दाम में 8 हजार रुपए की बड़ी गिरावट, ग्राहकों के चेहरे खिले, 47 हजार 500 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर हुआ भाव

भिलाई. कोरोनाकाल में आसमान छू लेने वाले सोने के भाव में अब नरमी दिखनी शुरू हो गई है। तीन महीने में सोने के दाम 8 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक टूटे हैं। शुक्रवार को सोने का भाव 47500 पर आकर रुका। इस दाम पर स्थिरता बीते हफ्ते से बरकरार है। ज्वेलर्स शो रूम संचालकों का कहना है कि खरीदारी के लिए अभी सही वक्त है। कोरोना संक्रमण की वजह से भाव बढ़ रहे हैं। सोने के दाम कम होने से अभी शादियों के घरों में राहत महसूस की जा रही है। अगस्त-नवंबर तक की स्थिति में सोने का भाव फलक पर पहुंच गया था। 58500 पर जाकर प्रति दस ग्राम की गिनती रुकी थी। इस हिसाब से अभी देखा जाए तो 8-10 हजार रुपए की गिरावट बड़े मायने रखेगी।
कोरोना के पहले 37 हजार का भाव
बीते दो साल में पहली बार है जब सोना का भाव 58 हजार के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया था। जबकि कोरोना संक्रमण के पहले यह भाव 37500 के आसपास रहा। इसी तरह 37800 रुपए प्रति किलो बिकने वाली चांदी ने भी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 71300 का भाव छू लिया। अभी चांदी का भाव ट्विनसिटी के बाजार में 60 हजार रुपए प्रति किलो बना हुआ है।
क्यों बढ़ा था सोने का भाव
ज्वेलर्स का कहना है कि कोरोना संक्रमण से शेयर बाजार बड़ी उथल-पुथल से भरा हुआ था। विशेषज्ञों ने बताया कि जब कभी वैश्विक स्तर पर डर का माहौल बनता है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में उछाल आ जाता है। इससे घरेलू बाजार में भी दाम बढ़ जाते हैं। कोरोना वैक्सिन की घोषणा के बाद अब स्थिति में सुधार आया है। इससे सोने का भाव नीचे आ रहा है। मांगीलाल सोनी, अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन ने बताया कि सोने के भाव में अब नरमी आने लगी है। लगन का सीजन है, जिसमें परिवारों को थोड़ी राहत मिली है। अभी भाव कुछ दिनों में फिर बदलने की उम्मीद रहेगी। इसलिए ग्राहकों को चाहिए कि वे अभी खरीदारी कर लें।

Home / Bhilai / सोने के दाम में 8 हजार रुपए की बड़ी गिरावट, ग्राहकों के चेहरे खिले, 47 हजार 500 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर हुआ भाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो