scriptCG breaking news: छत्तीसगढ़ विधानसभा में गृहमंत्री ने कहा: बलात्कार के कोई भी आरोपी फरार नहीं, पढ़ें खबर | Home Minister in CG assembly said: No rape accused absconding | Patrika News
भिलाई

CG breaking news: छत्तीसगढ़ विधानसभा में गृहमंत्री ने कहा: बलात्कार के कोई भी आरोपी फरार नहीं, पढ़ें खबर

सत्तापक्ष भारतीय जनता पार्टी से ही अहिवारा विधायक सांवला राम डाहरे ने अपनी ही सरकार के खिलाफ गृह मंत्री से सवाल पूछे।

भिलाईFeb 08, 2018 / 11:33 pm

Satya Narayan Shukla

Chhattisgarh assembly
भिलाई. छत्तीसगढ़ के विधानसभा में बजट सत्र में बलात्कार व हत्या का मामला भी गूंजा। सत्तापक्ष भारतीय जनता पार्टी से ही अहिवारा विधायक सांवला राम डाहरे ने अपनी ही सरकार के खिलाफ गृह मंत्री से सवाल पूछे। विधायक डाहरे के सवाल का गृहमंत्री रामसेवक पैकरा को जवाब भी देने पड़े। गृहमंत्री पैकरा ने सदन में ऐसा जवाब दिया कि किसी भी सदस्य को एकबार में विश्वास ही नहीं। गृह मंत्री पैकरा ने कहा कि दुर्ग जिले से बलात्कार और हत्या के कोई भी आरोपी फरार नहीं है। इस तरह के सभी जघन्य अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जनवरी 2013 से जनवरी 2018 तक दुर्ग जिले में बलात्कार व हत्या की कुल कितनी घटनाएं हुईं

सदन में डाहरे ने पूछा कि एक जनवरी २०१३ से जनवरी २०१८ तक दुर्ग जिले में बलात्कार व हत्या की कुल कितनी घटनाएं हुईं हैं। उक्त घटनाओं में कितने दोषी पकड़े गए और कितने फरार हैं। कितने आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हुए हैं। कितने दोषियों को सजा हो चुकी है। इन सवालों के जवाब में गृहमंत्री पैकरा ने २०१३ से १२ जनवरी २०१८ की स्थिति में दुर्ग जिले के २१ थानों में ६२३ प्रकरण दर्ज होने की जानकारी दी। ६२३ में से बलात्कार के ५५९ और हत्या के ६४ प्रकरण होना बताया। ६९८ दोषियों को पकड़े जाने की जानकारी दी। कोई भी आरोपी फरार नहीं है।
37 प्रकरणों में चालान पेश नहीं

सदन में गृह मंत्री ने यह भी कहा कि 586 प्रकरणों का न्यायालय में चालान पेश किया जा चुका है। 37 प्रकरणों में चालान पेश नहीं हुआ है। 38 प्रकरणों में दोषियों को सजा हुई है।16 प्रकरणों का खात्मा किया गया है। 18 प्रकरण में पुलिस विवेचना होने की जानकारी दी।
21 थानों में दर्ज है 623 प्रकरण

क्रमांक थाना बलात्कार हत्या

1 दुर्ग 53 5
2 मोहन नगर 36 1
3 पुलगांव 38 1
4 धमधा 20 4
5 बोरी 8 1
6 भिलाई नगर 41 1
7 भिलाई भ_ी 8 1
8 नेवई 28 3
9 सुपेला 59 7
10 छावनी 43 4
11 जामुल 37 5
12 पुरानी भिलाई 38 5
13 खुर्सीपार 17 5
14 कुम्हारी 11 0
15 नंदिनी नगर 25 3
16 पाटन 17 1
17 उतई 40 7
18 रानीतरई 10 6
19 अण्डा 7 1
20 अम्लेश्वर 19 3
21 अजाक 4 0
योग 559 64
महायोग 623

Home / Bhilai / CG breaking news: छत्तीसगढ़ विधानसभा में गृहमंत्री ने कहा: बलात्कार के कोई भी आरोपी फरार नहीं, पढ़ें खबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो