पांडेय वर्ष 2000 में कवर्धा मंडी अध्यक्ष चुने गए। हालांकि कुछ सालों बाद समिति भंग हो गई। वहीं संघ से जुड़े होने के कारण इन्हें वर्ष 2003 में बीरेन्द्रनगर से भाजपा से टिकट मिला, जिसमें मोहम्मद अकबर जीत गए। @Patrika. संतोष पाण्डेय पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के भी खास माने जाते हैं। इसके चलते ही पिछले वर्ष विकास यात्रा का प्रदेश प्रभारी पाण्डेय को ही बनाया गया था।
राजनीति के गलियारों में अब यह चर्चा है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खास होने के चलते ही संतोष पाण्डेय को टिकट मिला। पार्टी की ओर से स्पष्ट कर दिया गया था कि वर्तमान और पूर्व सांसदों को टिकट नहीं दिया जाएगा। @Patrika. इसके चलते नए चेहरे की तलाश की गई।
राजनांदगांव. लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के लिए अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। कल २५ और परसों २६ मार्च को नामांकन होंगे। कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू ने अपना नामांकन पत्र खरीद लिया है जबकि भाजपा से आज घोषित हुए प्रत्याशी संतोष पांडे ने नामांकन पत्र नहीं लिया है। @Patrika. अब तक १४ नामांकन पत्र लिए जा चुके हैं जबकि सिर्फ एक जमा हुआ है।
राजनांदगांव संसदीय सीट में १८ अप्रैल को मतदान होना है। यहां से कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने आज प्रत्याशी घोषित किया है जबकि कांग्रेस ने इस मामले में पहले बाजी मार ली। राजनांदगांव सीट से इस बार कांग्रेस के भोलाराम साहू और भाजपा के संतोष पांडे के बीच मुकाबला होना है।
नामांकन दाखिले के आखिरी दिन २६ मार्च को कलक्टोरेट में घमासान मचेगा। जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे। @Patrika. नामांकन के बाद बघेल म्यूनिसिपल स्कूल मैदान में सभा को भी संबोधित करेंगे। भाजपा प्रत्याशी पांडे भी इसी दिन नामांकन दाखिल कर सकते हैं। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे।