scriptमंगेतर के एक्स ब्वायफ्रेंड ने आर्मी जवान पर किया चाकू से जानलेवा हमला, खून से लथपथ जवान ने थाने पहुंचकर बचाई जान | Knife attack on army jawan in Bhilai, two accused arrested | Patrika News
भिलाई

मंगेतर के एक्स ब्वायफ्रेंड ने आर्मी जवान पर किया चाकू से जानलेवा हमला, खून से लथपथ जवान ने थाने पहुंचकर बचाई जान

गंभीर स्थिति देखकर डॉक्टरों ने उसे मेकाहारा रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

भिलाईSep 27, 2021 / 11:53 am

Dakshi Sahu

मंगेतर के एक्स ब्वायफ्रेंड ने आर्मी जवान पर किया चाकू से जानलेवा हमला, खून से लथपथ जवान ने थाने पहुंचकर बचाई जान

मंगेतर के एक्स ब्वायफ्रेंड ने आर्मी जवान पर किया चाकू से जानलेवा हमला, खून से लथपथ जवान ने थाने पहुंचकर बचाई जान

भिलाई. चरोदा से खुर्सीपार अपनी मंगेतर से मिलने आया आर्मी जवान पर शनिवार की रात 9 बजे बदमाशों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। खून से लथपथ वह किसी तरह से अपनी जान बचाकर सीधे थाना पहुंचा। खुर्सीपार थाना में तैनात सिपाहियों ने तत्काल अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। गंभीर स्थिति देखकर डॉक्टरों ने उसे मेकाहारा रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें
चौकी प्रभारी की DGP से शिकायत, छेड़छाड़ पीडि़ता को घंटों थाने में बिठाकर किया प्रताडि़त, केस वापस लेने बनाया दबाव

पहले आरोपियों ने धमकाया
छावनी सीएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि शुक्रवार रात 8 बजे चरोदा निवासी प्रिंस गोड़ा (25 वर्ष) आर्मी में है। वह छुट्टी पर घर आया था। खुर्सीपार में रहने वाली अपनी मंगेतर कोमल को उसके घर छोड़कर वापस चरोदा जा रहा था। शिव मंदिर के पास आरोपी प्रशांत कुमार उर्फ टोनी और किशन समेत अन्य ने उसे रोक लिया। रंगदारी दिखाते हुए उसे कहा इस मोहल्ले में किस कारण आता है। प्रिंस ने उसे जवाब दिया कि कोमल उसकी होने वाली पत्नी है। उसी से मिलने गया था। बदमाशों ने उसे धमकाते हुए कहा कि इस मोहल्ले में दोबारा कदम रखा तो जान से मार दिया जाएगा।
पीडि़त के मंगेतर को मुख्य आरोपी ने बताया अपनी गर्लफ्रेंड
दूसरे दिन यानि शनिवार को प्रिंस गोड़ा को कोमल के परिजनों ने खाने पर बुलाया था। रात 9 बजे वह खाना खाकर चरोदा घर लौट रहा था। शिव मंदिर पहुंचा था कि आरोपी प्रशांत कुमार उर्फ टोनी, किशन और संजय कुमार अपने साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया। गाली गलौज करने लगा। प्रशांत ने कहा कि कोमल उसकी गर्लफ्रेंड है। इधर किशन जेब से धारदार हथियार निकाला ताबड़तोड़ हमला कर दिया। फिर प्रशांत में भी चाकू से प्राणघातक हमला किया। इसके बाद प्रशांत, किशन, संजय कुमार और अन्य साथी मौके से फरार हो गए। मामले में धारा 294, 307, 341, 34 और 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी प्रशांत कुमार उर्फ टोनी और संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं फरार किशन और अन्य की तलाश जारी है।
आधा दर्जन से अधिक बार किया वार
टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि आरोपी प्रशांत कुमार उर्फ टोनी ने पूछताछ में बताया कि एक साल पहले कोमल के साथ दोस्ती थी। इसके बाद ब्रेकअप हो गया। अब उसे किसी दूसरे लड़के के साथ देखना उसे सहन नहीं कर सका। इस लिए प्रिंस पर जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने मिलकर प्रिंस के पेट, सीना, पसली हाथ पीठ पर आधा दर्जन से ज्यादा वार किया। उसकी ब्लेडर से खाना निकल रहा था।
आरक्षकों की सूजबूझ से बची जान
टीआई ने बताया कि थाना से 50 मीटर दूरी पर घटना हुई। रोड से भागकर प्रिंस थाना पहुंचा। वह खून से लथपथ था। थाना में सिपाही हेमंत साहू, दीपक सिंह और सुभाष यादव ने बिना देरी किए उसके घाव को रुमाल से बांधा। इसके बाद तत्काल अपनी गाड़ी से अस्पताल ले गए। जहां उसका प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहां से उसे मेकाहारा रायपुर में ले जया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

Home / Bhilai / मंगेतर के एक्स ब्वायफ्रेंड ने आर्मी जवान पर किया चाकू से जानलेवा हमला, खून से लथपथ जवान ने थाने पहुंचकर बचाई जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो