दुर्ग लोकसभा सीट पर कुल मतदाता 19,28,647 है। यहां 9,71,915 पुरुष, 9,56,649 महिला और 83 अन्य मतदाता है। कुल मतदान केंद्र 2172, सहायक मतदान केंद्र 16, आदर्श मतदान केंद्र 56, संगवारी मतदान केंद्र 24, दिव्यांग मतदान केंद्र 9 हैं।
584 को संवेदनशील माना गया है। इनमें सर्वाधिक 128 केंद्र पाटन में हैं। दुर्ग ग्रामीण में 77, शहर में 68 , भिलाई नगर में 56, वैशालीनगर में 102, अहिवारा में 96, साजा में 48 और बेमेतरा में 9 मतदान केंद्र शामिल हैं। इन केंद्रों में सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
दुर्ग लोकसभा सीट में लगभग 5 लाख 63 हजार युवा मतदाता आज अपने मतदाधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिनमें पहली बार वोट डालने युवाओं की संख्या लगभग 36 हजार है। युवाओं मतदाताओं के मामले में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र बाकी सीटों से काफी आगे है।
जिले में 1443 मूल, 41 आदर्श, 9 संगवारी और 6 दिव्यांग मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव में इस बार 21 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इसलिए दो बैलेट यूनिट लगाई गई है। इस हिसाब से इन केंद्रों में 1499 कंट्रोल यूनिट और 2998 बैलेट यूनिट लगाया गया है। साथ ही 10त्न इवीएम रिजर्व है।