scriptMahadev Betting App: आरक्षक के बैंक खातेे मेें 40 लाख का ट्रांजेक्शन, सरगना के खिलाफ पुलिस नहीं कर पा रही कार्रवाई… | Mahadev satta App: 40 lakh transaction in constable's bank account | Patrika News
भिलाई

Mahadev Betting App: आरक्षक के बैंक खातेे मेें 40 लाख का ट्रांजेक्शन, सरगना के खिलाफ पुलिस नहीं कर पा रही कार्रवाई…

Mahadev Betting App: महादेव ऐप ऑनलाइन सट्टा में संलिप्तता के मामले में आरक्षक सहदेव यादव की विभागीय जांच चल रही है। पता चला है कि उसके बैंक खाते से आठ बार में 40 लाख रुपए ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है। पैसे कहां से आया है, इसकी जांच की जा रही है। CG NEWS, Mahadev Online Satta…

भिलाईJan 29, 2023 / 12:00 pm

CG Desk

Mahadev App Case

Mahadev Betting App

Mahadev Betting App: महादेव ऐप ऑनलाइन सट्टा (Mahadev Online Satta) के खिलाफ एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने लगातार कार्रवाई की। इसमें कई सिपाहियों के नाम सामने आए। सिपाहियों को लाइन अटैच कर उनकी जांच शुरू की गई है। छावनी सीएसपी प्रभात कुमार झा को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। जांच में सिपाही सहदेव की संलिप्तता मिली है। उन्होंने जब जांच के दायरा को आगे बढ़ाया तब पता चला कि सहदेव के बैंक खाते से 40 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। बैंक से डिटेल मांगा गया है कि उसके अकाउंट में पैसे कहां से आए और किस बैंक खातों में ट्रांसफर हुए। इसके बाद जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपा जाएगा।

सरगना सौरभ चंद्राकर के खिलाफ पुलिस नहीं कर पा रही कार्रवाई
दुबई में छुपे महादेव ऐप के सरगना सौरभ चंद्राकर समेत रवि उप्पल व अतुल अग्रवाल को अब तक पुलिस नहीं पकड़ सकी। दुर्ग पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। लुक आउट सर्कुलर के लिए पत्राचार भी किया गया। पुलिस ने अब तक करीब 150 ऑपरेटरों को पकड़ा है। 300 से अधिक बैंक खाते, एटीएम, लैपटाप बरामद कर कार्रवाई की है। 100 करोड़ से अधिक रकम को फ्रीज कराया, लेकिन दुबई में बैठा सौरभ ऑनलाइन बेटिंग कर रहा है।केंद्रिय एजेंसी भी उसे अब तक नहीं पकड़ पाई।

सन्नी व सतनाम से सिपाही का संबंध
महादेव ऐप इंदौर से संचालित करने वाले वैशाली नगर भिलाई के सन्नी सिंह और सतनाम सिंह को पुलिस ने आरोपी बनाया था। इस मामले में सन्नी और सतनाम फरार थे। बाद में उन्होंने बड़ी कार्रवाई के डर से स्मृति नगर चौकी में सरेंडर किया। सरेंडर के दौरान सतनाम ने पुलिस को बताया कि सहदेव यादव से उसका पुराना संबंध है। पुलिस को पता चला है कि सतनाम रायबरेली में महादेव ब्रांच का संचालन कर रहा है।

सीएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि सिपाही के बैंक खाते से 40 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। उसके खाते में पैसा कहां से आया है और किस अकाउंट में गया है, इसकी जांच की जा रही है।

Home / Bhilai / Mahadev Betting App: आरक्षक के बैंक खातेे मेें 40 लाख का ट्रांजेक्शन, सरगना के खिलाफ पुलिस नहीं कर पा रही कार्रवाई…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो