scriptघर की जाने की जिद्द, क्वारंटाइन सेंटर में फंदे पर झूला युवक, इधर पत्नी की धमकी से परेशान पति ताला तोड़कर ले गया महिला को घर | Man attempted suicide in Durg Quarantine Center | Patrika News

घर की जाने की जिद्द, क्वारंटाइन सेंटर में फंदे पर झूला युवक, इधर पत्नी की धमकी से परेशान पति ताला तोड़कर ले गया महिला को घर

locationभिलाईPublished: May 15, 2020 12:10:17 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

विकासखंड पाटन के ग्राम पतोरा में सरकारी हाईस्कूल में बने क्वारंटाइन सेंटर में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। (coronavirus in chhattisgarh)

घर की जाने की जिद्द, क्वारंटाइन सेंटर में फंदे पर झूला युवक, इधर पत्नी की धमकी से परेशान पति ताला तोड़कर ले गया महिला को घर

घर की जाने की जिद्द, क्वारंटाइन सेंटर में फंदे पर झूला युवक, इधर पत्नी की धमकी से परेशान पति ताला तोड़कर ले गया महिला को घर

भिलाई /सेलूद. विकासखंड पाटन के ग्राम पतोरा में सरकारी हाईस्कूल में बने क्वारंटाइन सेंटर में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। युवक लगातार घर जाने की जिद्द करते हुए आत्महत्या की धमकी दे रहा था। ग्रामीणों ने फंदे पर झूलते युवक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत फिलहाल सामान्य है। मिली जानकारी केअनुसार पतोरा के क्वारंटाइन सेंटर में 5 लोगो को क्वारंटाइन किया गया है। जिसमें 4 महिला और एक पुरुष है। एक युवक 9 दिनों से क्वारंटाइन में था और वह घर जाने की जिद कर रहा था। (corona Quarantine Center in Durg)
घर नहीं जाने देने पर आत्महत्या की धमकी दे रहा था। युवक कमरे में लगे हुक से कपड़े का फंदा बनाकर झूल गया। युवक को फंसी के फ ंदे पर झूलते हुए ग्रामीणों द्वारा देखे जाने पर फंदा काटकर नीचे उतारा गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई ले जाया गया। युवक की हालत सामान्य बताई जा रही है। उतई पुलिस ने युवक को समझाकर वापस क्वारंटाइन सेंटर में रखा है।
ताला तोड़कर पत्नी को घर ले गया युवक
एक दूसरी घटना में पति क्वारंटाइन सेंटर का ताला तोड़कर पत्नी को अपने साथ घर ले गया। यह घटना भी पतोरा क्वारंटाइन सेंटर की है। यहां सेंटर का ताला तोड़कर ग्राम के एक युवक चित्रसेन देवदास बुधवार को अपनी पत्नी को वापस घर ले गया। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी रोज घर जाने की जिद्द कर रही थी। समझाने के बाद भी मानने को तैयार नहीं थी। घर नहीं ले जाने पर आत्महत्या की धमकी दे रही थी। इसलिए परेशान होकर स्कूल में लगा ताला तोड़कर घर ले गया था। क्वारंटाइन सेंटर का ताला तोडऩे व युवक द्वारा आत्महत्या की कोशिश की सूचना सीईओ जनपद पंचायत पाटन एवं उतई पुलिस को दे गदी गई है।
1365 मजदूर लौट, 1061 ग्राम पंचायतों में व 304 जनपद पंचायत में क्वारंटाइन
लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में फंसे अब तक 1365 मजदूरों की दुर्ग जिले में वापसी हो चुकी है। इनमें से 1061 मजदूरों को संबंधित ग्राम पंचायत भवनों में और 304 को जनपद पंचायतों में क्वारंटाइन कर रखा गया है। यह जानकारी जिला पंचायत के सीईओ कुंदन कुमार ने गुरुवार को क्वारंटाइन की स्थिति और सेंटरों की सुविधा की समीक्षा के दौरान दी।
अस्थाई कैंप में 24 घंटे डटे हैं कर्मचारी
भिलाई के हाउसिंग बोर्ड एवं फरीदनगर क्षेत्र में निगम की टीम, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम कंटेनमेंट जोन में वहां की गतिविधियों पर नजर रख रही है। जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि ने बताया कि जोन 2 के अंतर्गत घासीदास नगर वार्ड-27 एवं हाउसिंग बोर्ड वार्ड 26 के क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जा रही है। यहां चौबीस घंटे बारी-बारी से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
मास्क न लगाने वाले 23 लोगों पर 9200 जुर्माना
सोशल डिस्टेंस मेंटेन नहीं करने वाले, बिना मास्क पहने घर से निकलने वाले, दुकानदार एवं ग्राहकों के द्वारा मास्क नहीं पहने होने पर निगम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। ऐसे 23 लोगों पर जुर्माना की कार्रवाई करते हुए 9200 रुपए वसूल किए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो