scriptछत्तीसगढ़ की इन दो महिला नेत्रियों को मिल सकती है मोदी कैबिनेट में जगह, भाजपा अध्यक्ष शाह की नजर इन पर भी… | Modi Cabinet meeting in New Delhi, CG BJP | Patrika News
भिलाई

छत्तीसगढ़ की इन दो महिला नेत्रियों को मिल सकती है मोदी कैबिनेट में जगह, भाजपा अध्यक्ष शाह की नजर इन पर भी…

पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित सांसदों को लेकर शनिवार सुबह दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे संसदीय बोर्ड की बैठक में भाग लेंगे।

भिलाईMay 25, 2019 / 12:30 pm

Dakshi Sahu

patrika

छत्तीसगढ़ की इन दो महिला नेत्रियों को मिल सकती है मोदी कैबिनेट में जगह, भाजपा अध्यक्ष शाह की नजर इन पर भी…

दुर्ग. पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित सांसदों को लेकर शनिवार सुबह दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे संसदीय बोर्ड की बैठक में भाग लेंगे। इसी बीच दिल्ली से खबर चलकर आ रही है कि मोदी मंत्रिमण्डल में इस बार छत्तीसगढ़ की दो महिला नेत्रियों को जगह मिल सकती हैं। पहला नाम राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पांडेय का है। वहीं दूसरा नाम रायगढ़ की नवनिर्वाचित सांसद गोमती साय का है।
रायपुर और कांकेर सांसद का नाम भी
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की नजर दोनों पर है। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि किसी नए चेहरे को भी मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। प्रमुख रूप से रायगढ़ सांसद गोमती साय और कांकेर सांसद मोहन मण्डावी पर एकराय बनती दिख रही है। हालांकि पार्टी आलाकमान दुर्ग राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय महासचिव सरोज पाण्डेय तथा रायपुर लोकसभा के सांसद सुनील सोनी का नाम भी लिया जा रहा है। मोदी और शाह सूची को अंतिम रूप देंगे।
पार्टी सूत्रों की माने तो मोदी और शाह नए चेहरे को महत्व देना चाहते हैं। साथ ही जातिगत समीकरण भी ध्यान में रखा जाएगा। खासकर आदिवासी और पिछड़ा वर्ग पर पार्टी की नजर है। ऐसे में आदिवासी वर्ग से रायगढ़ सांसद गोमती साय व कांकेर सांसद मोहन मण्डावी का नाम सबसे आगे हैं। इसी तरह पिछड़ा वर्ग से सुनील सोनी का नाम है जो रायपुर लोकसभा के सांसद चुने गए हैं। वक्त ही बताएगा कि इनमें से किसको जगह मिलती है।
दूसरी ओर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय का भी नाम समर्थक ले रहे हैं। दुर्ग के कार्यकर्ताओं का कहना है कि सांसद सरोज कई राज्यों की प्रभारी रही हैं और पार्टी को वहां पर जीत भी दिलाई हैं। पिछले पांच साल उन्होंने संगठन में बिताए हैं अत: न्यायपूर्वक उन्हें भी मंत्रिमण्डल में लिया जा सकता है।

Home / Bhilai / छत्तीसगढ़ की इन दो महिला नेत्रियों को मिल सकती है मोदी कैबिनेट में जगह, भाजपा अध्यक्ष शाह की नजर इन पर भी…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो