मिली जानकारी के अनुसार जवान दो गाड़ी से जा रहे थे, तभी नक्सलियों ने गढ़चिरौली के कुरखेड़ा से लगभग 6 किमी. दूर कोरची मार्ग पर आइइडी ब्लास्ट कर गाडिय़ों को उड़ा दिया। हमले में अब तक 15 जवानों के शहीद हो गए हैं। वहीं 13 से ज्यादा जवानों के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है। ब्लास्ट में एक निजी वाहन चालक की भी मौत हो गई है।
इससे पहले बुधवार सुबह ही कांकेर से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने भारी उत्पात मचाया। नक्सलियों ने यहां सड़क निर्माण में लगे 27 वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के कुरखेड़ा तहसील के राजापुर में सड़क निर्माण का काम चल रहा था। बीती रात भारी संख्या में नक्सली वहां पहुंचे और सड़क निर्माण में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया।