scriptछत्तीसगढ़ में कोरोना के रेड, ऑरेंज जोन की नई सूची जारी, दुर्ग संभाग के 27 क्षेत्र रेड जोन में | New list of Corona Red, Orange Zone released in Chhattisgarh | Patrika News
भिलाई

छत्तीसगढ़ में कोरोना के रेड, ऑरेंज जोन की नई सूची जारी, दुर्ग संभाग के 27 क्षेत्र रेड जोन में

राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची अधिसूचित की है। जिसके मुताबिक दुर्ग संभाग के पांच जिलों के 26 क्षेत्र कोविड के रेड जोन में रखे गए हैं। (Chhattisgarh coronvirus update)

भिलाईJul 14, 2020 / 05:14 pm

Dakshi Sahu

छत्तीसगढ़ में कोरोना के रेड, ऑरेंज जोन की नई सूची जारी, दुर्ग संभाग के 27 क्षेत्र रेड जोन में

छत्तीसगढ़ में कोरोना के रेड, ऑरेंज जोन की नई सूची जारी, दुर्ग संभाग के 27 क्षेत्र रेड जोन में

भिलाई. राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन (covid red zone in chhattisgarh) जोन वाले विकासखंडों की नई सूची अधिसूचित की है। जिसके मुताबिक दुर्ग संभाग के पांच जिलों के 26 क्षेत्र कोविड के रेड जोन में रखे गए हैं। वहीं तीन क्षेत्र कोरोना के ऑरेंज जोन में शामिल हैं। दुर्ग संभाग में पिछले 24 घंटे में कोरेाना के 60 नए मरीज मिले हैं। जिसमें सबसे ज्यादा 26 मरीज राजनांदगांव, 25 दुर्ग जिला, बेमेतरा और कवर्धा में चार और एक मरीज बालोद जिला में संक्रमित मिला है। प्रदेश में 13 जुलाई को कोरोना के 184 नए पॉजिटिव मरीज मिले थे। जिन्हें उपचार के लिए कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
दुर्ग संभाग ये क्षेत्र हैं कोविड रेड जोन में
दुर्ग जिला- धमधा, निकुम, पाटन, दुर्ग शहरी, भिलाई शहरी,
बेमेतरा जिला- बेमेतरा, नवागढ़, साजा, बेरला
राजनांदगांव जिला- राजनांदगांव शहरी, मानपुर, मोहला, अंबागढ़ चौकी, छुरिया, डोंगरगढ़, घुमका, खैरागढ़, डोंगरगांव
बालोद जिला- बालोद, डौंडीलोहारा, डोंडी, गुण्डरदेही
कबीरधाम जिला- कवर्धा, बोड़ला, सहसपुर-लोहारा, पंडरिया
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुन: वर्गीकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 जुलाई की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है। इसे हर सोमवार को अद्यतन किया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो