scriptसड़क पर पड़ा मिला नवजात का शव, आवारा कुत्ते नोंच-नोंचकर खा गए आधा धड़ | Newborn's body found on the road in Bhilai Nagar | Patrika News
भिलाई

सड़क पर पड़ा मिला नवजात का शव, आवारा कुत्ते नोंच-नोंचकर खा गए आधा धड़

खुर्सीपार जोन-3 केनाल रोड पर नवजात शिशु का शव मिला, जिसका आधा धड़ कुत्ते नोच खाए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को मॉच्र्युरी में रखवा दिया। (Bhilai Crime news)

भिलाईNov 20, 2019 / 01:11 pm

Dakshi Sahu

सड़क पर पड़ा मिला नवजात का शव, आवारा कुत्ते नोंच-नोंचकर खा गए आधा धड़

सड़क पर पड़ा मिला नवजात का शव, आवारा कुत्ते नोंच-नोंचकर खा गए आधा धड़

भिलाई. खुर्सीपार जोन-3 केनाल रोड पर नवजात शिशु का शव मिला, जिसका आधा धड़ कुत्ते नोच खाए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को मॉच्र्युरी में रखवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो दिन पुराना शव प्रतीत होता है। मंगलवार को शाम को जोन-3 केनाल रोड़ पर नवजात शिशु का शव मिलने से आस पास में हड़कंप मच गया।
बदबू से परेशान लोगों ने दी पुलिस को सूचना
नवजात का शव देखने लोगों की भीड़ जुट गई। खुर्सीपार थाने से मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा मंदिर निवासी अनिल सेन ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। नवजात शिशु का आधा शरीर मिला। सीने से पैर तक कुत्ते नोच खाए थे। शव से दुर्गंध आने लगी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उस क्षेत्र में मितानीन और हॉस्पिटल से भी पूछताछ करेगी। गर्भवती महिलाओं की लिस्ट खंगालेगी।
फैक्ट्री की दीवार ढही, मजदूर की मौत
कुम्हारी स्थित ओम साईं पावर इंडस्ट्री में काम के दौरान दीवार ढह गई। इसमेें एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को मच्र्युरी में रखवा दिया है। घटना मंगलवार की शाम करीब 5.45 बजे की है। कुम्हारी टीआई आशीष यादव ने बताया कि रायपुर टाटीबंध निवासी प्रवीण अग्रवाल की ओम साईं फैक्ट्री है। वहां लोहा गिट्टी का काम चल रहा था। मजदूर काम कर रहे थे।
12 दिन पहले ही महासमुंद निवासी लेखू राम (28 वर्ष) नौकरी करने आया था। फैक्ट्री में काम चल रहा था। उसी दौरान एक दीवार अचानक ढह गई। लेखू राम उसी में दब गया। सूचना पर गाड़ी बुलाई गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद दीवार के मलबे को हटाया गया। उसके परिजनों को सूचना दी गई। मामले में जांच के बाद अपराध दर्ज किया जाएगा। लेखू राम का भाई प्रहलाद और उसके चाचा हीरा सिंह आए थे। उन्होंने पहचान की। लेखू के दो बच्चे हैं।

Home / Bhilai / सड़क पर पड़ा मिला नवजात का शव, आवारा कुत्ते नोंच-नोंचकर खा गए आधा धड़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो