scriptBreaking: PCC चीफ बघेल बोले, भिलाई में दो पांडेय की लड़ाई में चली गई डेंगू से 12 जान, कलेक्टर के खिलाफ हो FIR | PCC Chief Bhipesh baghel press conference in Bhilai | Patrika News

Breaking: PCC चीफ बघेल बोले, भिलाई में दो पांडेय की लड़ाई में चली गई डेंगू से 12 जान, कलेक्टर के खिलाफ हो FIR

locationभिलाईPublished: Aug 21, 2018 01:44:37 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

केबिनेट मंत्री के क्षेत्र में यह हाल है। इस सवाल पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि प्रेमप्रकाश पाण्डेय बेचारे हैं। उनकी बात कलेक्टर नहीं सुनता।

patrika

Breaking: PCC चीफ बघेल बोले, भिलाई में दो पांडेय की लड़ाई में चली गई डेंगू से 12 जान, कलेक्टर के खिलाफ के हो FIR

भिलाई. शहर में अब तक डेंगू से 12 मौत हो चुकी है। जिसमें छावनी और खुर्सीपार में सबसे अधिक डेंगू से मौत हुई है। केबिनेट मंत्री के क्षेत्र में यह हाल है। इस सवाल पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि प्रेमप्रकाश पाण्डेय बेचारे हैं। उनकी बात कलेक्टर नहीं सुनता।
सांसद सरोज पाण्डेय व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय की गुटबाजी, मुख्यमंत्री और सरोज पाण्डेय की गुटबाजी और लड़ाई की वजह से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। प्रशासन का स्वास्थ्य अमला कहां काम कर रहा है।
कलेक्टर के खिलाफ हो एफआईआर
इसके लिए जवाबदार कौन है, किस पर कार्रवाई होना चाहिए। इस सवाल पर बघेल ने कहा कि इसके लिए पूरी तरह से जवाबदार कलेक्टर हैं। कलेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया जाए। जवाबदारी पूरी तरह से उनकी है।
डिप्टी कलेक्टर को फटकारा
पीसीसी अध्यक्ष शासकीय हॉस्पिटल, सुपेला रविवार की सुबह पहुंचे। यहां उन्होंने डेंगू के मरीजों से मुलाकात की और व्यवस्था का जायजा लिया। मरीजों ने हॉस्पिटल के शौचालय में गंदगी की शिकायत की। शौचालय तक पहुंचे, तो बाहर तक गंदगी से बदबू फैल रही थी, जिसे देखने के बाद भूपेश ने नाराज होते हुए डिप्टी कलेक्टर प्रेमलता चंदेल से कहा कि आप लोग मोबाइल बांटने और फोटो खिंचवाने में व्यस्त रहो, दूसरे काम के लिए समय कहां है।
हॉस्पिटल भी सुरक्षित नहींं
हॉस्पिटल में मौजूद गंदगी के संबंध में बघेल ने कहा कि मरीज मोहल्लों में डेंगू से पीडि़त होकर यहां पहुंच रहे हैं। हॉस्पिटल खुद डेंगू से पीडि़त नजर आ रहा है। जगह-जगह पानी ठहरा हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए, पानी की निकासी को क्लीयर करना चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तुलसी साहू, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, पूर्व मेयर नीता लोधी, पूर्व मेयर निर्मला यादव, लड्डन समेत अन्य नेता मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो