scriptराहुल गांधी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे, रोड-शो भी, शहर में रहेंगे तीन घंटे | Rahul Gandhi will talk directly to the workers, roadshows will also | Patrika News
भिलाई

राहुल गांधी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे, रोड-शो भी, शहर में रहेंगे तीन घंटे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को संभाग के 20 विधानसभा क्षेत्र के करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

भिलाईMay 17, 2018 / 11:43 pm

Satya Narayan Shukla

Durg news
दुर्ग . कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को संभाग के 20 विधानसभा क्षेत्र के करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। संवाद के लिए राहुल गांधी दोपहर ढाई बजे रविशंकर स्टेडियम पहुंचेंगे और 4 बजे तक, डेढ़ घंटे कार्यकर्ताओं से सीधे बातचीत करेंगे। बताया जा रहा है कि संवाद वन-टू-वन शैली में विधानसभा चुनाव की बूथ लेबल की तैयारियों पर फोकस रहेगा। संवाद के बाद राहुल प्रदेश के सीनियर लीडर्स की मीटिंग भी लेंगे और रोड-शो भी करेंगे। रोड-शो सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ पटेल चौक से शुरू होगा और जीई मार्ग होकर भिलाई के लिए रवाना हो जाएगा। इस तरह राहुल गांधी करीब तीन घंटे तक शहर में रहेंगे।
दोपहर सवा दो बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी सुबह बिलासपुर में संवाद कार्यक्रम के बाद दोपहर सवा दो बजे हेलीकॉप्टर से थर्ड बटालियन के हेलीपेड में पहुंचेंगे। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल , नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव भी उनके साथ आएंगे।
राहुल के लिए डोम, कार्यकर्ता बैठेंगे पंडाल के नीचे
संवाद में राहुल गांधी के लिए 512 वर्गफीट का मंच और 175 फीट रैम्प बनाया गया है। गर्मी व मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए राहुल के पंडाल और रैम्प पर डोम लगाया गया है, लेकिन कार्यकर्ताओं को धूप के वक्त भी साधारण पंडाल के नीचे बैठना होगा। कार्यकर्ताओं के पंडाल में पंखे की भी व्यवस्था नहीं होगी।
40 ब्लॉक में 10 हजार कुर्सियां
स्टेडियम में विधान सभावार कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए 40 ब्लॉक बनाए गए हैं। इन ब्लॉकों में 10 हजार कुर्सियां रखी जाएगी। एक विधानसभा क्षेत्र के लोगों को 2 ब्लॉक दिया जाएगा। एक ब्लॉक में करीब 300 कुर्सियां होंगी। इन्हीं ब्लॉक के अनुसार राहुल गांधी सामने जाकर कार्यकर्ताओं से बात करेंगे।
कार्यकर्ता भी नहीं जा सकेंगे रैम्प के करीब
कार्यक्रम भले से सीधे संवाद का है, लेकिन कार्यकर्ता राहुल गांधी के करीब भी नहीं जा पाएंगे। मुख्य मंच पर सुरक्षा के लिहाज से डी के अलावा रैम्प पर भी 15 फीट की दूरी पर सुरक्षा घेरा बनाया गया है। यहां वॉलिंटियर्स तैनात होंगे। कार्यकर्ताओं को इस सुरक्षा घेरा से बाहर बैठाया जाएगा।
Durg news
ऐसी होगी स्टेडियम में प्रवेश व भीतर व्यवस्था
0 स्टेडियम के मेन गेट से केवल राहुल गांधी व उनके साथ पहुंचे आला नेता ही प्रवेशकर पाएंगे।
0 मुख्य गेट के दोनों ओर छोटी प्रवेशद्वार से संभाग के विधायक, पूर्वविधायक व संगठन के आला नेताओं को प्रवेश दिया जाएगा।
0 विधायक व पूर्व विधायक सहित जनप्रतिनिधि मंच के दोनों किनारों पर बनाए गए अलग ब्लॉक में बैठेंगे।
0 मुख्य मंच के पीछे ग्रीन रूम बनाया गया है, जहां जरूरत पड़ी को राहुल गांधी आराम कर सकेंगे।
0 संवाद के बाद राहुल गांधी ग्रीन रूम में प्रदेशके वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी लेंगे।
0 कार्यकर्ताओं को गौरव पथ की ओर से सुराना कॉलेज के सामने और दादा-दादी नाना-नानी पार्क की ओर से प्रवेशदिया जाएगा।
0 कार्यकर्ताओं के लिएकेवल दो गेट होगा। इनसे 10-10 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को प्रवेशकरना होगा।
0 प्रवेश द्वार पर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहेंगे और कार्यकर्ताओं की पहचान कर प्रवेश दिलाएंगे।
0 स्टेडियम के भीतर विधानसभावार कार्यकर्ताओं के बैठने की जगह तय होगी। निर्धारित जगह पर ही कार्यकर्ताओं को बैठना होगा।
इस तरह होगा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
2.15 बजे – हेलीकॉप्टर से थर्ड बटालियन के हेलीपेड पर लैंडिंग।
2.30 बजे – वायशेप ब्रिज, मेन्नोनाइट चर्च मार्गहोकर रविशंकर स्टेडियम में प्रवेश।
2.30 से 4 बजे तक – बूथ लेबल कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद
4 से 4.30 बजे तक – संवाद स्थल पर ग्रीन रूप में सीनियर लीडर्स से मीटिंग।
4.30 बजे – स्टेडियम से गांधी प्रतिमा स्थल रवानगी।
4.35 बजे – महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण
4.40 बजे – पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण।
4.45 बजे – पटेल चौक से जीई मार्गपर रायपुर की ओर रोड-शो।
7.30 बजे तक – दुर्गसे रायपुर के बीच 55 किमी रोड-शो
8 .05 बजे – दिल्ली के लिए रवानगी

Home / Bhilai / राहुल गांधी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे, रोड-शो भी, शहर में रहेंगे तीन घंटे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो